LPG e-KYC Last Date: 31 अगस्त तक बढ़ी डेडलाइन! जानें क्या 31 के बाद बंद हो जाएगी गैस सप्लाई?

LPG e-KYC Rules & Rates: एलपीजी ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है. जानिए 31 अगस्त के बाद गैस सप्लाई का क्या होगा और आज दिल्ली, मुंबई, रांची व लेह में सिलेंडर के लेटेस्ट रेट क्या हैं.

LPG Gas Cylinder e-KYC process online deadline update
1 / 6

अगर आपके घर में भी एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन है, तो आपके लिए दो बेहद जरूरी खबरें हैं. पहली राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने LPG e-KYC की लास्ट डेट बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है. दूसरी अच्छी खबर यह है कि रक्षाबंधन से पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और रेट स्थिर बने हुए हैं. अगर आपने अभी तक अपना बायोमीट्रिक या ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है, तो आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं ई-केवाईसी के नियम, सिलेंडर की सप्लाई और आज के लेटेस्ट रेट्स.

विज्ञापन

31 अगस्त तक कराएं ईकेवाईसी

31 अगस्त तक कराएं ईकेवाईसी2 / 6

इंडियन ऑयल (IOCL), एचपीसीएल (HPCL) और बीपीसीएल (BPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां लगातार ग्राहकों को e-KYC कराने के मैसेज भेज रही हैं. राहत की बात ये है क‍ि इसकी डेडलाइन बढ़ाकर 31 अगस्‍त कर दी गई है.

विज्ञापन

क्या 31 अगस्त के बाद सिलेंडर नहीं मिलेगा?

क्या 31 अगस्त के बाद सिलेंडर नहीं मिलेगा?3 / 6

बिलकुल नहीं! तेल उद्योग के वरिष्ठ अधिकारियों और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक, 31 अगस्त की डेडलाइन के बाद भी गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद नहीं होगी.

e-KYC कभी बंद नहीं होगी:

e-KYC कभी बंद नहीं होगी: 4 / 6

डीलेर्स ने साफ किया है कि e-KYC एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है. अगर आप 31 अगस्त तक इसे नहीं करा पाते हैं, तब भी यह सुविधा आगे भी चालू रहेगी.

विज्ञापन

क्‍या बदल जाएंगे रेट

क्‍या बदल जाएंगे रेट 5 / 6

अगर कोई ग्राहक e-KYC नहीं कराता है, तो उसे सब्सिडी वाले रेट पर सिलेंडर मिलेगा या कमर्शियल रेट पर, इस पर पेट्रोलियम मंत्रालय का आखिरी फैसला आना बाकी है.

आपके शहर में क्या हैं आज के रेट?

आपके शहर में क्या हैं आज के रेट? 6 / 6

आज (25 अगस्त) रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पूरे देश में 1 अगस्त वाले रेट ही लागू हैं (जब कमर्शियल सिलेंडर करीब 200 रुपये सस्ता हुआ था).

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन