Digital Rupee: क्या बंद हो जाएगा आपका UPI? जानें ई-रुपया और ऑनलाइन पेमेंट का सच

क्या डिजिटल रुपया आने के बाद UPI बंद हो जाएगा? जानिए RBI के e-Rupee और UPI के बीच का असली अंतर, फायदे और यह आपके लिए कैसे काम करेगा.

Digital Rupee vs UPI difference mobile payment concept

Digital Rupee vs UPI Difference: ई-रुपया और यूपीआई में क्या अंतर है? जानें आरबीआई के नियम

विज्ञापन

क्या रिजर्व बैंक का डिजिटल रुपया आने के बाद PhonePe, Google Pay और Paytm जैसा UPI बंद हो जाएगा? अगर आपके मन में भी यह डर या सवाल है, तो इसका सीधा जवाब है – बिलकुल नहीं. UPI बंद नहीं होने वाला है. असल में डिजिटल रुपया (e-Rupee) और UPI दोनों पूरी तरह से अलग चीजें हैं. आसान शब्दों में कहें तो UPI एक माध्यम (रास्ता) है, जबकि डिजिटल रुपया खुद पैसा है.

अगर आप अपने फोन से रोज ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो आपको ई-रुपया और UPI के बीच का यह बड़ा अंतर जरूर समझ लेना चाहिए. आइये आपको यहां आसान भाषा में समझाते हैं.

विज्ञापन

ई-रुपया और UPI में क्या फर्क है?

इसे एक आसान उदाहरण से समझिए… UPI क्या है? जब आप UPI से किसी को 500 रुपये भेजते हैं, तो UPI केवल आपकी बैंक से दूसरे के बैंक में पैसे ट्रांसफर करने का संदेश या रास्ता बनता है. पैसा आपके बैंक खाते से कटकर सामने वाले के बैंक खाते में जाता है.

तो डिजिटल रुपया (e₹) क्या है? यह आपके जेब में रखे 500 रुपये के कागजी नोट का डिजिटल रूप है. इसे सीधे देश का केंद्रीय बैंक यानी Reserve Bank of India (RBI) जारी करता है. जब आप डिजिटल रुपया किसी को देते हैं, तो बैंक खाता बीच में नहीं आता. यह सीधे आपके डिजिटल वॉलेट से दूसरे के डिजिटल वॉलेट में चला जाता है.

विज्ञापन

UPI vs Digital Rupee: 4 सबसे बड़े अंतर

  1. यूपीआई बैंक से बैंक पैसा भेजने का जरिया (System) है, जबक‍ि ई-रुपया डिजिटल नोट या सिक्का (Digital Cash) है.
  2. यूपीआई NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन) जारी करता है. वहीं ई-रुपया को सीधे RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) जारी करता है.
  3. यूपीआई पेमेंट के लिए इंटरनेट अनिवार्य है. लेक‍िन ई-रुपया बिना इंटरनेट (Offline) भी काम कर सकता है.
  4. यूपीआई सीधे आपके बैंक अकाउंट से जुड़ता है. यानी बैंक अकाउंट पर इसकी निर्भरता है. लेक‍िन ई-रुपया आरबीआई समर्थित डिजिटल वॉलेट में रहता है.

आम लोगों के लिए डिजिटल रुपये के फायदे क्या हैं?
इसका बड़ा फायदा ये है क‍ि नेटवर्क या सर्वर डाउन होने पर भी आप ई-रुपये से भुगतान कर सकते हैं. ल‍िहाजा, बैंक सर्वर फेल होने का झंझट ही खत्म. कई बार UPI से पेमेंट करते वक्त बैंक का सर्वर डाउन हो जाता है और पैसे अटक जाते हैं. डिजिटल रुपये में बैंक बीच में आता ही नहीं, इसलिए ट्रांजैक्शन कभी नहीं फंसता.

विज्ञापन

इसके अलावा छोटे-मोटे खर्चों के लिए डिजिटल रुपया इस्तेमाल करने पर आपकी बैंक स्टेटमेंट में ढेरों एंट्रीज जैसे 10-20 रुपये की चाय या सब्जी नहीं भरेंगी.

विज्ञापन

डिजिटल रुपया और UPI एक-दूसरे के दुश्मन नहीं, बल्कि साथी हैं. आने वाले समय में आप अपने पसंदीदा UPI ऐप्स से ही डिजिटल रुपया भी चला सकेंगे. इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है. आपका UPI पूरी तरह सुरक्षित है और हमेशा की तरह चलता रहेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ