सितंबर का महीना शुरू होने में 4 दिन बाकी हैं और हर महीने की तरह इस महीने की एक तारीख को भी कई बदलाव हो सकते हैं, जो आम लोगों के बजट और आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकते हैं. संभावित बदलाव लोगों की रसोई से लेकर बैंकिंग और विदेश यात्रा से जुड़े हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गैस सिलेंडर के रेट बदल सकती हैं. एयर टर्बाइन फ्यूल और CNG के रेट बदल सकते हैं. बैंकिंग सेक्टर में FD के नियम बदल सकते हैं और ATM के चार्ज बढ़ सकते हैं. वहीं एक सितंबर से टाटा कंपनी की कारें भी महंगी हो सकती हैं तो आइए ऐसे ही 7 बड़े बदलावों पर नजर डालते हैं…
मुंबई में महंगा होगा ऑटो-टैक्सी का सफर, 1 सितंबर से लागू होंगी नई दरें; जानें कितना होगा न्यूनतम किराया?
बोर्डिंग पास पर स्टैम्प का नियम बदलेगा
मिली जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर से विदेश यात्रा से जुड़ा एक नियम बदलने जा रहा है. एक सितंबर 2026 से इंटरनेशनल यात्रियों को एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. क्योंकि बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि एक सितंबर से यात्री मोबाइल में ई-बोर्डिंग पास या उसकी हार्ड कॉपी सिर्फ दिखाकर ही इमिग्रेशन कर सकेंगे और आगे बढ़ सकेंगे. ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने यह बदलाव इमिग्रेशन प्रोसेस को आसान और तेज बनाने के लिए किया है. इससे यात्रियों का समय बचेगा और एयरपोर्ट स्टाफ का काम भी कम होगा.
LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव होगा?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा गैस सिलेंडर के रेट बदले जाते हैं. वहीं यह बदलाव अकसर महीने की पहली तारीख को किए जाते हैं. ऐसे में एक सितंबर से गैस सिलेंडर के रेट बदल सकते हैं, जो कम हो सकते हैं या बढ़ सकते हैं. दोनों तरह के बदलावों का असर रसोई के बजट पर पड़ेगा. अगस्त महीने की पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट 202 रुपये घटाए थे, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के रेट स्थिर रखे गए थे.
LPG की E-KYC की डेडलाइन बढ़ गई
LPG कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने के लिए 5 दिन बाकी हैं, यानी 31 अगस्त तक ई-केवाईसी कर सकते हैं. IOCL, BPCL, HPCL ने डेडलाइन को बढ़ाकर 23 अगस्त से 31 अगस्त कर दिया था. लेकिन अगर आप 31 अगस्त तक भी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो एक सितंबर से गैस सिलेंडर महंगे रेट पर खरीदना पड़ सकता है.
LPG e-KYC Last Date: 31 अगस्त तक बढ़ी डेडलाइन! जानें क्या 31 के बाद बंद हो जाएगी गैस सप्लाई?
ATF-CNG-PNG के दाम बदल सकते
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अकसर हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के रेट भी बदलती हैं, जिसका सीधा असर हवाई यात्रा करने पर होने वाले खर्च पर पड़ता है. क्योंकि एयरलाइंस टिकटों के रेट बढ़ा सकती हैं. ऐसे में एक सितंबर को हवाई ईंधन की नई कीमतें जारी हो सकती हैं. CNG, PNG के दाम में बदल सकते हैं.
टाटा कंपनी की कारें हो सकती महंगी
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड 1 सितंबर से अपनी सभी कारों और SUV की कीमतों में 25000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर रही हैं. ICE और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) दोनों पर बढ़ी हुई कीमतें लागू होंगी. नए रेट मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होंगे. टाटा के अलावा हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपनी कारों के रेट 1 सितंबर से बढ़ाने का ऐलान किया है.
बैंक FD के ब्याज रेट में बदलाव संभव
1 सितंबर से बैंकों में FD की ब्याज दरें बदल सकती हैं. अगर ब्याज दर घटी तो ग्राहकों को मिलने वाला रिटर्न कुछ कम हो सकता है. अगर ब्याज दर बढ़ी तो ग्राहकों को फायदा हो सकता है. इसलिए FD करवाने से पहले एक सितंबर 2026 का इंतजार करें, क्योंकि अगर उस दिन ब्याज दरें बदलीं तो फायदा-नुकसान देखकर ही इनवेस्टमेंट के बारे में सोचें.
Digital Rupee: क्या बंद हो जाएगा आपका UPI? जानें ई-रुपया और ऑनलाइन पेमेंट का सच
बदल सकते हैं ATM ट्रांजेक्शन के चार्ज
1 सितंबर से ATM ट्रांजेक्शन के चार्ज बदल सकते हैं. ATM से ज्यादा बार ट्रांजैक्शन करने पर बैंक मोटी फीस वसूल सकते हैं. इसलिए ATM ट्रांजेक्शन करने से पहले एक सितंबर का वेट करें कि बैंक चार्ज लिमिट बदलेंगे या नहीं.