SIP और SWP के कॉम्बिनेशन से कैसे मौज में कटेगा रिटायरमेंट, नोट करें पूरी कैलकुलेशन

Retirement Income: सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) और सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) रिटायरमेंट की योजना बनाने के दो स्मार्ट तरीके हैं। इनकी मदद से आपका रिटायरमेंट अच्छे से कट सकता है।

Retirement Fund

विज्ञापन

Retirement Planning: रिटायरमेंट सुकून से काटने के लिए समय पर अच्छी योजना में निवेश बेहद महत्वपूर्ण है। आप जितनी जल्दी अपने रिटायरमेंट को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग शुरू करेंगे, उतना ही अच्छा रहेगा। सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) और सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) रिटायरमेंट की योजना बनाने के दो स्मार्ट तरीके हैं। SIP आपको म्यूचुअल फंड में नियमित रूप से निवेश करके रिटायरमेंट के लिए बचत में मदद करता है। समय के साथ, आपका पैसा बढ़ता है और एक बड़ा कॉर्पस बन जाता है। दूसरी ओर, SWP आपको रिटायरमेंट के दौरान उस कोष का उपयोग करने में मदद करता है। यह आपको एक स्थिर मासिक आय देता है और बाकी पैसे को भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित रखता है।

बढ़ता जाता है निवेश

सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान नियमित अंतराल पर अपने निवेश से एक निश्चित राशि निकालने का तरीका है। इसका उपयोग अक्सर रिटायरमेंट में एक स्थिर आय प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है जब आप पैसे निकालते हैं, तब भी आपका निवेश बढ़ता रहता है। यदि आपका निवेश आपके द्वारा निकाले गए पैसे की तुलना में तेजी से बढ़ता है, तो आप लंबे समय तक इसका लाभ उठा सकते हैं।

Advertisment

कहां से करें शुरुआत?

SWP निकासी राशि में लचीलापन प्रदान करता है। आप इक्विटी, हाइब्रिड या डेट म्यूचुअल फंड में SWP सेटअप कर सकते हैं। लेकिन बाजार में कम से कम जोखिम वाले फंड में SWP शुरू करना अच्छा होता है, जैसे कि डेट फंड या कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड। SWP आपको बाजार के उतार-चढ़ाव का औसत निकालकर पैसे बचाने में भी मदद करता है। जब बाजार ऊपर होता है, तो आप कम यूनिट (NAV) बेचते हैं। इस तरह, आपको कुल मिलाकर उचित कीमत मिलती है और नुकसान कम होता है।

SWP के हैं कई लाभ

सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) के कई लाभ हैं। जैसे कि फ्लेक्सिबल विड्रॉल ऑप्शन, इमरजेंसी फंड अल्टरनेटिव और फंड्स का नियमित इनफ्लो। वहीं, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में आप एक निश्चित राशि निवेश कर सकते हैं जो पूरी अवधि में एक समान रहती है। निवेशक इसमें प्रतिदिन, साप्ताहिक, मासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक आधार पर निवेश कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है इसमें कम राशि से भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है।

विज्ञापन

20 साल के लिए कैलकुलेशन

हम 20 वर्षों के लिए 14,000 रुपये मासिक एसआईपी निवेश पर गणना करेंगे। इस दौरान ब्याज दर सालाना 12% रखते हैं। इस हिसाब से 20 साल में आपका रिटायरमेंट कॉर्पस इस प्रकार होगा: निवेश राशि 33,60,000 रुपये, अनुमानित पूंजीगत लाभ 1,06,28,071 रुपये होगा और अनुमानित कॉर्पस 1,39,88,071 रुपये।

कॉर्पस बनाने के बाद क्या करें?

निवेशकों को उतनी ही राशि म्यूचुअल फंड में निवेश करनी होगी और सेवानिवृत्ति कोष तैयार करने के बाद SWP शुरू करना होगा। सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान से मासिक आय 1,07,500 रुपये होगी। हम 1,39,88,071 रुपये के रिटायरमेंट कॉर्पस को 20 सालों के लिए निवेश करेंगे। 7 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न के आधार पर 20 वर्षों में निकाली गई कुल पेंशन 2,77,20,000 रुपये होगी तथा इस राशि को निकालने के बाद शेष राशि 1,67,885 रुपये होगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ