महंगाई डायन खाए जात है..., थाली से दाल और सब्जी गायब, एक्सपर्ट्स ने मुद्रास्फीति बढ़ने की बताई ये वजह

देश में बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों की थाली से दाल और सब्जियां गायब होती जा रही हैं। पिछले तीन महीने में नवंबर में सबसे ज्यादा महंगाई थी।

Retail-inflation

Retail inflation in India

Retail inflation in India : महंगाई डायन खाए जात है… यह गाना आपने जरूर सुना होगा। यही हाल देश में है, यहां महंगाई सातवें आसमान पर है। पिछले तीन महीने में सबसे ज्यादा महंगाई नंवबर के महीने में बढ़ी है। इसकी वजह से खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी से उछाल देखने को मिला है। नवंबर में खुदरा महंगाई दर 5.55 फीसदी थी, जबकि सितंबर और अक्टूबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) क्रमश: 5.02 प्रतिशत और 4.87 प्रतिशत था।

विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने खुदरा मुद्रास्फीति 2-6 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो नवंबर के महीने में अनाज की कीमतों में 10.27 प्रतिशत और सब्जियों की कीमतों में 17.7 प्रतिशत का उछाल आया है। वहीं, दालों की कीमतें 20.23 फीसदी, मसालों की कीमतें 21.55 फीसदी और फलों की कीमतें 10.95 फीसदी तक बढ़ी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें एक्सपर्ट्स ने महंगाई पर क्या कहा

CRISIL के चीफ इकोनॉमिस्ट धर्मकीर्ति जोशी ने कहा कि आरबीआई लगातार महंगाई यानी मुद्रास्फीति पर नजर बनाए रखा है। इस वक्त मौद्रिक नीति समिति (MPC) 4 प्रतिशत से ज्यादा है। इसके आधार पर सीपीआई मुद्रास्फीति इस वित्तीय वर्ष में औसतन 5.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि वित्तीय वर्ष के बचे हुए कुछ महीनों तक आरबीआई ब्याज दरों को स्थिर रखेगा।

विज्ञापन

दिसंबर और बढ़ेगी महंगाई

CareEdge Ratings की चीफ इकोनॉमिस्ट रजनी सिन्हा का कहना है कि दिसंबर में महंगाई और बढ़ने वाली है। इस महीने मुद्रास्फीति बढ़कर 5.8-6 प्रतिशत के आसपास हो सकती है। हालांकि, नए साल में नई फसल आ जाएगी, जिससे जनवरी से लेकर मार्च तक महंगाई घटकर 5.1 प्रतिशत हो सकती है। अगर पूरे वित्तीय वर्ष की बात करें तो मद्रास्फीति औसतन 5.4 फीसदी रहेगी। वहीं, Knight Frank India के नेशनल डायरेक्टर रिसर्च विवेक राठी ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई तेजी से बढ़ेगी और खाद्य पदार्थों की कीमतें अस्थिर रहेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ