Reliance Jio IPO: मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो जल्द ही देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में है। जैसा कि आप जानते हैं, भारत में सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड पहले LIC और फिर हुंडई इंडिया के नाम रहा है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मुकेश अंबानी इस रिकॉर्ड को तोड़ने जा रहे हैं। उनकी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो का IPO अगले साल 2025 में आ सकता है। चलिए जानें क्यों है इतना खास यह IPO?
क्यों है इतना खास यह IPO?
- अब तक का सबसे बड़ा IPO: जियो का IPO देश के इतिहास का सबसे बड़ा IPO होने की उम्मीद है।
- स्ट्रांग फाइनेंशियल पोजीशन : जियो की फाइनेंशियल कंडीशन काफी स्ट्रांग है। कंपनी लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है और 47.9 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ भारत की नंबर 1 टेलिकॉम कंपनी बन चुकी है।
- मुकेश अंबानी की खास स्ट्रेटेजी: मुकेश अंबानी चाहते हैं कि पहले जियो का IPO आए और उसके बाद रिटेल बिजनेस को स्टॉक मार्केट में लिस्ट किया जाए।
रिटेल बिजनेस को क्यों करना पड़ रहा है इंतजार?
रिलायंस रिटेल का IPO जियो के मुकाबले थोड़ा देरी से आ सकता है। कंपनी पहले अपने ऑपरेशन्स रिलेटेड कुछ चैलेंज को सुलझाना चाहती है। हालांकि, रिलायंस रिटेल का प्रॉफिट भी लगातार बढ़ रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले कुछ वर्षों में अपने टेलीकॉम, डिजिटल और रिटेल बिजनेस के लिए 25 अरब डॉलर जुटाए हैं।
कैसा है जियो का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस?
- जियो का नेट प्रॉफिट पिछले साल की तुलना में 23.4% बढ़ा है।
- टैरिफ प्लान में इजाफे के कारण कंपनी की आय में भी उछाल आया है।
- एवरेज रेवेन्यू पर कस्टमर भी बढ़ी है।
ये भी पढ़ें : करोड़ों श्रद्धालुओं को गूगल का तोहफा! महाकुंभ में Google Maps ऐसे करेगा मदद
निवेशकों के लिए जबरदस्त मौका
यह IPO निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका हो सकता है। इतना ही नहीं ये भारतीय शेयर बाजार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
16 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
16 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
18 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
18 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
19 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
21 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
22 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
23 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines