Jio AirFiber के बाद मुकेश अंबानी का नया धमाका, 49000 करोड़ के बाजार पर सीधे होगा कब्जा

मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने तेलंगाना से पकड़ा

Reliance Owner Mukesh Ambani

Mukesh Ambani Reveals New Product: भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में चर्चित और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भविष्य के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के एरिया में नई जगह बनाने के लिए एक खास प्लान लेकर आ रहे हैं। अंबानी की ओर से बनाए गए मास्टर प्लान के जरिए रिलायंस इंडस्ट्रीज 49000 करोड़ के बाजार पर सीधे कब्जा करेगी। बता दें कि हाल ही में रिलायंस ने ग्रेटर नोएडा में ‘बैटरी शो’ कार्यक्रम में इलेक्ट्रानिक वाहन के लिए अपने नए प्रोडक्ट (स्वैपेबल और मल्टीपर्पज बैटरी स्टोरेज टेक्नालॉजी) का अनावरण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू उपकरणों को भी चार्ज करने की होगी सुविधा

यह प्रोडक्ट अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के 10 अरब डॉलर के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है। गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी की ओर से लॉन्च हुए इस प्रोडक्ट का दायरा सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए सीमित नहीं है, बल्कि इसकी और अन्य खूबियां इसे और खास बनाती हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, बैटरियों को रिलायंस के बैटरी स्वैप स्टेशनों पर बदला जा सकता है। इसकी अन्य खूबियों की बात करें तो इन बैटरियों का उपयोग इन्वर्टर के माध्यम से घर पर उपयोग होने वाले उपकरणों को बिजली देने के लिए भी किया जा सकेगा। इतना हीं नहीं, इन बैटरियों को छत पर लगे सौर उर्जा के जरिए चार्ज भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन

EV बैटरी बाजार को 10.14 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का प्लान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की ओर से तैयार किए गए प्लान के अनुसार, भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी का बाजार 2023 में 5.9 बिलियन डॉलर (49000 करोड़ रुपये से अधिक) होने का अनुमान लगाया गया है, वहीं जो 2028 तक इसी बाजार को 10.14 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का यह नया प्रोडक्ट 2 प्रमुख और बड़ी कंपनियों पर कब्जा करने के बाद आया है। मिली जानकारी के अनुसार, 2021 और 2022 में लगभग 200 मिलियन डॉलर में दो बैटरी कंपनियों फैराडियन और लिथियम वर्क्स को खरीदा गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ