FD की ब्याज दरों को लेकर बड़ा अपडेट, एक्सिस-महिंद्रा समेत 3 बैंकों ने किया बदलाव

Fixed Deposit Interest Rate

Fixed Deposit Interest Rate

Fixed Deposit Interest Rate: लोग अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए फिक्स्ड डिपोजिट (FD) का सहारा लेते हैं। यदि आप भी फिक्स्ड डिपोजिट कराने का प्लान कर रहे हैं तो देश के इन 3 नामी और बड़े बैंकों की ओर से FD की ब्याज दरों को लेकर जारी किया गया बड़ा अपडेट जानना बेहद जरूरी है। देश के नामी एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने सितंबर 2023 में FD पर दी जाने वाली ब्याज दरों में संशोधन किया है।

एक्सिस बैंक का ऑफर

FD की ब्याज दरों में किए गए बदलाव के अनुसार, एक्सिस बैंक FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 3 फीसदी से 7.10 फीसदी तक तथा वरिष्ठ नागरिकों को 3 फीसदी से 7.75 फीसदी तक ब्याज दरें उपलब्ध कराएगा। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, यह ब्याज दरें 18 सितंबर से लागू हो गई हैं।

आईडीबीआई बैंक का ऑफर

बैंक की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, सामान्य नागरिक (जो 60 साल से कम उम्र के हैं) को 7 दिन से लेकर 5 साल में मेच्योर होने वाली FD पर 3 प्रतिशत से 6.8 प्रतिशत की ब्याज दरें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही आईडीबीआई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 3.5 प्रतिशत तक की ब्याज दरें उपलब्ध करागा। बैंक की ओर से जारी की गईं यह नई दरें 15 सितंबर से प्रभावी रूप से लागू हो गई हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक का ऑफर

बैंक ने भी सितंबर महीने में FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। कोटक महिंद्रा बैंक के आधिकारिक पोर्टल से मिले अपडेट के अनुसार, बैंक अब सामान्य ग्राहकों के लिए 7 दिन से 10 साल में मेच्योर होने वाली FD पर 2.75 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत की ब्याज दरें उपलब्ध कराता है। कोटक महिंद्रा बैंक वरिष्ठ नागरिकों को इन फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.25 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दर देता है। बैंक ने यह नई दरें 13 सितंबर से लागू कर दी थीं।

RBI के इस फैसले के बाद बैंकों ने बढ़ोतरी पर लगाई रोक

बता दें कि फिक्स्ड डिपोजिट लंबे समय के बाद अब आकर्षक हुआ है। बैंक सामान्य ग्राहकों को भी 7 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)की ओर से रेपो दर में बढ़ोतरी को रोकने के फैसले के बाद बैंकों ने FD की ब्याज दरों में हो रही अधिक बढ़ोतरी के सिलसिले पर रोक लगा दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ