Bajaj Finance को लगा तगड़ा झटका, RBI ने ई-टेलर्स, EMI Card यूजर्स को लोन देने पर लगाया बैन

RBI Stops Bajaj Finance From Giving Loans: भारतीय रिजर्व बैंक ने बजाज फाइनेंस लिमिटेड को दो श्रेणियों के तहत ग्राहकों को लोन देना बंद करने का आदेश दिया है।

Bajaj Finance
विज्ञापन

RBI Stops Bajaj Finance From Giving Loans: भारतीय रिजर्व बैंक ने फिनसर्व लिमिटेड की सहायक कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय बैंक ने बजाज फाइनेंस को दो श्रेणियों के तहत ग्राहकों को लोन देना बंद करने का आदेश दिया है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि यह कार्रवाई डिजिटल लोन नियमों के कथित उल्लंघन के चलते की गई है।

RBI ने बजाज फाइनेंस को लोन देने पर लगाई रोक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज (बुधवार, 15 नवंबर) एक बयान जारी करते हुए कहा कि बजाज फिनसर्व लिमिटेड की शाखा बजाज फाइनेंस को अपने “दो लोन प्रोडक्ट ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड” (eCOM and Insta EMI Card) के तहत लोन देना तुरंत बंद कर देना चाहिए।

Advertisment

क्यों की गई कार्रवाई?

आरबीआई ने कहा कि कंपनी को कथित तौर पर केंद्रीय बैंक के डिजिटल ऋण दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने के बाद उसने यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45एल(1)(बी) के तहत की गई है।

केंद्रीय बैंक ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, “कंपनी द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के डिजिटल ऋण दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का पालन न करने, विशेष रूप से इन दो लोन प्रोडक्ट (ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड) के तहत उधारकर्ताओं (Lender) को मुख्य तथ्य विवरण जारी न करने और मुख्य तथ्य में कमियों के कारण यह कार्रवाई आवश्यक हो गई। हालांकि, आरबीआई ने ये भी कहा कि बजाज फाइनेंस द्वारा बताई गई खामियों को ठीक करने के बाद वह फैसले की समीक्षा करेगा।

विज्ञापन

क्या काम करता है बजाज फाइनेंस?

यह एक आरबीआई-पंजीकृत जमा लेने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है और इसे ‘एनबीएफसी-निवेश और क्रेडिट कंपनी’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जो खुदरा, छोटे और मध्यम और वाणिज्यिक ग्राहक उद्यमों में विविध ऋण पोर्टफोलियो में पैसा उधार दे सकती है और जमा ले सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ