पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Limited – PPBL) को लेकर एक और बहुत बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब आधिकारिक तौर पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 की दूसरी अनुसूची (Second Schedule) से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
इसका सीधा मतलब यह है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक से अब शेड्यूल्ड बैंक (Scheduled Bank) का आधिकारिक दर्जा पूरी तरह छीन लिया गया है. आरबीआई ने यह कदम क्यों उठाया, दिल्ली हाई कोर्ट का इस पर क्या आदेश आया है और आम ग्राहकों के लिए इसका क्या मतलब है, आइये डिटेल में समझते हैं.
RBI के नोटिफिकेशन में क्या कहा गया है?
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी प्रेस रिलीज और चीफ जनरल मैनेजर बृज राज द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आरबीआई ने 31 जुलाई 2026 को ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था, जिसे 7 सितंबर 2026 के भारत के राजपत्र (Gazette of India) में प्रकाशित किया गया.
दूसरे नोटिफिकेशन के जरिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को आरबीआई एक्ट, 1934 की दूसरी अनुसूची से पूरी तरह बाहर (Exclude) कर दिया गया है. इसी सूची में देश के सभी मान्यता प्राप्त शेड्यूल्ड बैंक शामिल होते हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया बैंक को बंद करने का आदेश
आरबीआई से मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई 2026 में ही दिल्ली हाई कोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को समेटने (Winding Up) का ऐतिहासिक आदेश दिया था. हाई कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक गिरिकुमार एम. नायर को ऑफिशियल लिक्विडेटर (Official Liquidator) नियुक्त किया गया है, जो बैंक की संपत्तियों और देनदारियों को समेटने का काम देख रहे हैं.
कोर्ट ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 और कंपनी एक्ट, 2013 के प्रावधानों के तहत बैंक को बंद करने का निर्देश दिया था.
क्यों हुई इतनी बड़ी कार्रवाई?
आरबीआई ने इससे पहले ही 24 अप्रैल 2026 को कारोबार समाप्ति के साथ पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था. और इसकी सबसे बड़ी वजह थी नियमों का भारी उल्लंघन. बैंक के कामकाज में गंभीर रेगुलेटरी कमियां पाई गई थीं. रिजर्व बैंक का स्पष्ट कहना था कि बैंक का कामकाज इस तरीके से चलाया जा रहा था जो बैंक और उसके खाताधारकों (Depositors) के हितों के खिलाफ था.
पेमेंट्स बैंक लाइसेंस की अनिवार्य शर्तों को पूरा न करने के कारण आरबीआई ने बैंक पर तुरंत प्रभाव से किसी भी तरह की बैंकिंग गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी थी.
पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब इतिहास का हिस्सा बन चुका है. अगर आपका कोई मामला या अकाउंट इससे जुड़ा था, तो ध्यान रखें कि बैंक का बैंकिंग लाइसेंस अप्रैल में ही रद्द हो चुका है और अब यह शेड्यूल्ड बैंकों की सूची से भी बाहर है. हालांकि, पेटीएम का नॉर्मल UPI/Wallet ऐप (One97 Communications) अन्य साझेदार बैंकों, जैसे Axis Bank, HDFC Bank, SBI, YES Bank के साथ मिलकर पहले की तरह काम कर रहा है.
संबंधित खबरें
कनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
13 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
53 mins agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
1 hr agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
2 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
3 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
12 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
12 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
14 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
15 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines