RBI ने CIBIL को लेकर बनाया नया नियम, इस द‍िन से द‍िखने लगेगा असर

र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) ने क्रेडिट सिस्टम को ज्‍यादा रियल-टाइम और सख्त बनाने के ल‍िए बड़ा कदम उठाया है. 1 अप्रैल 2026 से पूरा सिस्टम बदलने वाला है. यहां जान‍िये

CIBIL score (5)
विज्ञापन

1 अप्रैल 2026 से पूरा सिस्टम बदलने वाला है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट सिस्टम को ज्‍यादा रियल-टाइम और मजबूत बनाने के ल‍िए एक बड़ा कदम उठाया है. क्रेडिट स्कोर हर सात दिन में अपडेट होंगे. इसका मतलब है कि आपकी फाइनेंशियल आदतें – चाहे अच्छी हों या बुरी – तुरंत पता चल जाएंगी. इससे बैंक और कस्टमर दोनों को फायदा होगा. तो अगर आपने कभी लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया है, तो आपने यह सवाल जरूर सुना होगा – आपका CIBIL स्कोर क्या है? अब तक, यह स्कोर थोड़ा धीमा था. आप EMI भरते थे और एडजस्टमेंट करते थे, लेकिन इसका नतीजा आपके स्कोर में दिखने में दो हफ्ते तक लग जाते थे. लेकिन अब यह इंतजार खत्म होगा.

यह भी पढ़ें : WhatsApp पर डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, जानें कैसे

विज्ञापन

अप्रैल 2026 से क्या बदलेगा?

अब तक, देश की सभी क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियां (CICs) जैसे ट्रांसयूनियन, CIBIL और एक्सपेरियन हर 15 दिन में कस्टमर क्रेडिट डेटा अपडेट करती थीं. RBI के नए प्रस्ताव के अनुसार, अब, क्रेडिट स्कोर हर हफ्ते अपडेट होंगे. डेटा महीने में पांच बार रिफ्रेश होगा. इसके ल‍िए 7, 14, 21 और 28 तारीख तय रहेगी. इसका मतलब साफ है क‍ि स्कोर में कोई देरी नहीं होगी और इसका असर तुरंत होगा.

आम आदमी के लिए इसका क्या मतलब है?
अगर आप EMI समय पर चुकाते हैं, तो आपका स्कोर जल्दी अच्छा दिखेगा. लोन या क्रेडिट कार्ड अप्रूव होने के चांस बढ़ जाएंगे और आपको कम इंटरेस्ट रेट मिल सकता है. वहीं अगर आप लेट होते हैं तो एक दिन की देरी भी आपके स्कोर पर तुरंत दिख सकती है. अगला लोन महंगा हो सकता है या रिजेक्ट हो सकता है. पहले जो गलतियां छिपी रहती थीं, वे अब तुरंत सामने आ जाएंगी.

विज्ञापन

बैंकों और NBFCs को क्या फायदे हैं?
बैंकों के लिए, यह बदलाव रिस्क मैनेजमेंट में गेम-चेंजर है. उन्हें अब लेटेस्ट स्कोर मिलेगा. उन्हें पुराने डेटा के आधार पर लोन देने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा. धोखाधड़ी और डिफॉल्ट का रिस्क कम हो जाएगा. सीधे शब्दों में कहें तो, बैंक ज्‍यादा सतर्क रहेंगे और लोन ज्‍यादा ज‍िम्मेदारी के साथ द‍िया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ