1 रुपये में म‍िल रही फ्लाइट की ट‍िकट! Indigo लाया गजब का ऑफर

Indigo यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आया है. एयरलाइन ने ‘Sail into 2026’ नाम से एक न्यू ईयर सेल की घोषणा की है, जिसमें बच्चे 1 रुपये में यात्रा कर सकते हैं. हालांकि, आपको टिकट सीधे इंडिगो की वेबसाइट या ऐप से बुक करने होंगे.

Ticket

इंड‍िगो 1 रुपये (Indigo Rs 1 Offer) में ट‍िकट दे रहा है

विज्ञापन

अगर आप ज्‍यादा क‍िराया लगने के कारण बच्‍चों के साथ फ्लाइट में सफर नहीं करते हैं तो आपके ल‍िए एक अच्‍छी खबर है. इंडिगो (Indigo) ने अपने पैसेंजर्स के लिए एक शानदार नए साल की सेल, ‘Sail into 2026’ की घोषणा की है. इस सेल (Indigo Sale) में न सिर्फ बड़ों के लिए बल्कि बच्चों के लिए भी खास ऑफर हैं. अगर आप इंडिगो के डायरेक्ट चैनल, जैसे वेबसाइट या ऐप से सीधे डोमेस्टिक फ्लाइट बुक करते हैं, तो 0-24 महीने के बच्चे सिर्फ 1 रुपये में यात्रा कर सकते हैं. हालांकि, चेक-इन के समय जन्म प्रमाण पत्र, हॉस्पिटल डिस्चार्ज पेपर, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या पासपोर्ट जैसे उम्र साबित करने वाले डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे. इस प्रूफ के बिना, बच्चे के टिकट का पूरा किराया देना होगा.

यह भी पढ़ें : WhatsApp पर डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, जानें कैसे

विज्ञापन

कब से कब तक है सेल

इंडिगो की न्यू ईयर सेल 13 जनवरी से शुरू हो गई है और ये कल 16 जनवरी 2026 को खत्‍म हो जाएगी. इस सेल में यात्री डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए 1499 और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए 4499 रुपये से शुरू होने वाले ऑल-इनक्लूसिव वन-वे किराए का फायदा उठा सकते हैं. चुनिंदा डोमेस्टिक रूट्स पर प्रीमियम इंडिगो स्टे फ्लाइट्स सिर्फ 9999 रुपये से उपलब्ध हैं. ये किराए यात्रियों को किफायती कीमत पर सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देते हैं.

ऐड-ऑन सर्विसेज पर भारी छूट

विज्ञापन

इंडिगो न सिर्फ फ्लाइट किराए पर, बल्कि अपनी पॉपुलर 6E ऐड-ऑन सर्विसेज पर भी जबरदस्त छूट दे रहा है. छूट में फास्ट फॉरवर्ड सर्विस पर 70% तक, प्री-पेड एक्स्ट्रा बैगेज पर 50% तक और स्टैंडर्ड सीट सेलेक्शन पर 15% तक की छूट शामिल है. इसके अलावा, चुनिंदा डोमेस्टिक रूट्स पर इमरजेंसी XL (एक्स्ट्रा लेगरूम) सीटें सिर्फ 500 में मिलेंगी.

बुक कहां और कैसे करें

विज्ञापन

यात्रियों के लिए बुकिंग करना बहुत आसान है. आप इंडिगो की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, मोबाइल ऐप, AI-पावर्ड असिस्टेंट 6ESkai, WhatsApp नंबर +91 70651 45858 या चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर वेबसाइट और ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. इस सेल का फायदा उठाने से न सिर्फ आप और आपका परिवार सस्ते में यात्रा कर पाएंगे, बल्कि छोटे बच्चों के साथ यात्रा करना भी आसान हो जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ