Ration Card New List 2022: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राशन कार्ड योजना देश की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जाती है। जिसमें से केंद्र सरकार की अहम भूमिका है या कहा जाए तो राशन कार्ड योजना हमारी केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई कई योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत हमारे देश के बहुत से गरीब और किसानों को और जो आर्थिक रूप से पिछड़े लोग हैं, उन्हें मुफ्त अनाज प्रदान किया जाता है ताकि उन्हें अपना दैनिक जीवन जीने में मदद मिल सके।
हमारे देश में राशन कार्ड को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी माना जाता है जिसका हर सरकारी कागज के तौर पर व सरकारी काम में इस्तेमाल होता है।
राशन कार्ड अधिनियम
जैसा कि आपको बता दें, उत्तर प्रदेश हमारे देश की आबादी में शीर्ष राज्यों में से एक है, जहां राष्ट्रीय उर्वरक सुरक्षा अधिनियम विभाग द्वारा पूरी तरह से राशन कार्ड 2022 की नई सूची तैयार की जा रही है। इसके तहत एपीएल कार्ड, बीपीएल कार्ड और अंत्योदय कार्ड के सभी लाभार्थी आएंगे। कुछ दिन पहले आवेदन करने वाले सभी लोगों की सूची जारी कर दी गई है।
जिन लोगों ने आवेदन किया था और उनका नाम आ गया है तो ये सभी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड 2022 की नई सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
नए राशन कार्ड की लिस्ट चेक करने के लिए क्या करें
जैसा कि आपको ऊपर बताया है कि हमारे देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम द्वारा राशन कार्ड 2022 की नई सूची घोषित की गई है। जिसके तहत सभी राशन कार्ड धारक या राशन कार्ड आवेदक अपने राशन कार्ड की नई सूची में आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं उसके लिए राशन कार्ड आवेदकों को कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जिसके तहत वह आसानी से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। देखें- क्या करें
तो आइए जानते हैं ऑनलाइन चेक कैसे करें
चूंकि यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। तो आपको बता दें कि इसकी लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसके तहत आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:-
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उस पेज में आपको अपने राज्य का नाम और अपने जिले के नाम का चयन करना होगा।
- फिर उसके बाद आपको उस पर क्लिक करना है
- उसके बाद आपको बता दूं कि आवेदन करते समय जिस विक्रेता का रजिस्ट्रेशन हुआ है, चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र, निकटतम डीलर के नाम का चयन करना होगा।
- यह सारी प्रक्रिया करने के बाद आपको अपने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना होगा
- अगले चरण में आपको नए राशन कार्ड 2022 की नई सूची दिखाई जाएगी जिसमें से आप अपना नाम देख पाएंगे।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
34 mins agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
1 hr agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
4 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
5 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
20 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
21 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines