Railways Rules Change: बड़ी खबर! रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में किया बदलाव, जनरल टिकट लेने वालों का बड़ा फायदा

train passenger
विज्ञापन

Railways Rules Change: अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। कभी-कभी यात्रियों को ट्रेन टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। लेकिन अब इससे निजात पाने के लिए रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है।

अभी पढ़ें – Ration Card New List 2022: राशन कार्ड की नई सूची जारी, ऐसे देखें Online

Advertisment

इस बदलाव के तहत रेल मंत्रालय ने ऐप से अनारक्षित टिकटों (unreserved tickets) की बुकिंग के लिए तय की गई दूरी को बढ़ा दिया है। यात्रियों का समय बचेगा, इस बदलाव के बाद आप उस स्टेशन से दूर होने पर भी टिकट बुक कर सकते हैं, जहां से आपको यात्रा शुरू करनी है। अनारक्षित टिकटों में उपलब्ध इस छूट से यात्रियों के समय की बचत होगी। यात्रियों को टिकट लेने के लिए लगी लंबी कतारों से निजात मिलेगी। दरअसल, अब तक आप शुरुआती स्टेशन से 2 किमी दूर ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट बुक कर सकते थे।

इस बदलाव के कारण अब दो किमी की दूरी को बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के संज्ञान में आया है कि जब स्टेशन से दो किमी की दूरी होती है तो कई बार मोबाइल नेटवर्क गायब होने की समस्या आ जाती है। इस वजह से यात्री चाहकर भी ट्रेन टिकट की बुकिंग नहीं कर पाए। इसी वजह से अब मंत्रालय ने इस दूरी को 2 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया है।

विज्ञापन

क्या है नई व्यवस्था

नई व्यवस्था के तहत गैर-उपनगरीय श्रेणियों (non-suburban classes) के लिए अनारक्षित टिकट पांच किलोमीटर की जगह 20 किलोमीटर की दूरी से बुक किए जा सकते हैं। इसके अलावा, उपनगरीय खंड (suburban section) के लिए टिकट बुक करने के लिए यह दूरी 2 किमी से बढ़ाकर 5 किमी कर दी गई है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब यात्रियों को स्टेशन पहुंचकर टिकट के लिए लंबी कतारों से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ