अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप कई महीनों से जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों से अनाज नहीं ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. सरकार फर्जीवाड़े को रोकने और जरूरतमंदों तक सही योजना पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है.
झारखंड समेत कई राज्यों में लागू हो रहे नए नियमों के मुताबिक, लगातार 6 महीने से राशन न उठाने वाले राशन कार्ड धारकों का कार्ड 1 अक्टूबर से अस्थायी रूप से निष्क्रिए (Deactivate) कर दिया जाएगा.
साइलेंट कार्डधारी कौन हैं और क्यों बंद हो रहा है कार्ड?
ऐसे राशन कार्ड लाभार्थी जो लगातार पिछले छह महीनों से पीडीएस दुकान से अपना राशन नहीं उठा रहे हैं, उन्हें साइलेंट कार्डधारी (Silent Cardholders) की श्रेणी में रखा गया है. जांच में सामने आया है कि बहुत से लोगों ने केवल आयुष्मान भारत और मंईयां सम्मान योजना जैसी सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए राशन कार्ड बनवाया था, लेकिन वे अनाज नहीं ले रहे हैं.
सरकार ऐसे ही फर्जी या निष्क्रिय कार्डधारकों की पहचान कर उन्हें लिस्ट से हटाना चाहती है ताकि वास्तव में जरूरतमंद लोगों को उनका हक मिल सके.
Ration Card Rules: राशन कार्ड घर भूल गए? चिंता न करें! बिना कार्ड के भी मिलेगा राशन, जानें
21 सितंबर तक का समय: क्या करना होगा?
अगर आपका राशन कार्ड भी इस लिस्ट में है और आप इसे चालू रखना चाहते हैं, तो सरकार ने आपको 21 सितंबर तक का मौका दिया है. 21 सितंबर से पहले अपनी नजदीकी PDS दुकान (कोटेदार) पर जाकर अपने हिस्से का राशन तुरंत उठा लें. ऐसा करने पर आपका कार्ड एक्टिव रहेगा. अगर आपने राशन नहीं लिया, तो 1 अक्टूबर से कार्ड ब्लॉक हो जाएगा.
1 जनवरी 2027 तक मिलेगा e-KYC कराने का आखिरी मौका
अगर किसी कारणवश आपका कार्ड 1 अक्टूबर से निष्क्रिए हो जाता है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. केंद्रीय मंत्रालय के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार ऐसे कार्डधारकों को 1 अक्टूबर से 1 जनवरी 2027 तक (3 महीने का समय) e-KYC कराने का अतिरिक्त मौका दिया जाएगा.
इस दौरान फील्ड वेरिफिकेशन के जरिए आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी की जाएगी और सब सही पाए जाने पर कार्ड फिर से एक्टिव कर दिया जाएगा.
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
11 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
11 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
13 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
16 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
17 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
18 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
19 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
19 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines