बिक रहा है रतन टाटा का विला, 55 करोड़ में खरीदना चाहता है ये शख्‍स! जानें क‍िसके खाते में जाएगी रकम

रतन टाटा का सेशेल्स विला को खरीदने को लेकर बाजार में बज है. अगर ऐसा होता है तो इसकी सेल से म‍िली रकम क‍िसके खाते में जाएगी? आइये ड‍िटेल जानते हैं.

ratan tata (4)

दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा का सेशेल्स में बीचफ्रंट विला की सेल को लेकर मार्केट में खूब बज है. मीड‍िया र‍िपोर्ट्स की मानें तो एयरसेल के फाउंडर सी शिवशंकरन के परिवार और साथियों ने इस व‍िला को खरीदने में अपना इंटरेस्‍ट द‍िखाया है. श‍िवशंकरन इस व‍िला के ल‍िए लगभग $6.2 मिलियन यानी करीब 55 करोड़ रुपये की रकम चुकाने को तैयार हैं.

विज्ञापन

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक र‍िपोर्ट के अनुसार हालांक‍ि चर्चा के बावजूद, शिवशंकरन ने सवालों के जवाब में कहा क‍ि मुझे नहीं पता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

कई और रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है क‍ि मामले की जानकारी रखने वालों ने यह भी बताया कि बातचीत हुई है लेकिन इस बारे में कोई फॉर्मल एग्रीमेंट नहीं हुआ है.

विज्ञापन

क‍ितनी है व‍िला की कीमत
इंडिपेंडेंट वैल्यूअर्स के मुताब‍िक विला की कीमत लगभग 85 लाख रुपये लगाई गई है. यह आंकड़ा उस ऑफर के मुकाबले काफी कम है जिस पर अभी बात हो रही है.

रतन टाटा ने कैसे खरीदी ये प्रोपर्टी
आपको बता दें क‍ि सेशेल्स में स‍िर्फ वहीं यक्‍त‍ि र‍ियल एस्‍टेट खरीदारी कर सकता है, जो वहां का नागर‍िक हो. लेक‍िन रतन टाटा इस मामले में अपवाद थे. उनके ल‍िए आइलैंड के अध‍िकार‍ियों ने व‍िशेष छूट दी थी. ट्रांसपोर्टेशन जरूरतों को पूरा करने में टाटा मोटर्स की भूमिका यहां अहम भूम‍िका रही है. उनके सम्‍मान में यहां 1982 में एक यादगार स्टैम्प भी जारी किया गया था. उस वक्‍त श‍िवशंकरन ने भी टाटा को ये प्रोपर्टी खरीदने में मदद की थी.

विज्ञापन

श‍िवशंकरन के पास सेशेल्स की नागर‍िकता है और इसल‍िए यह बात और भी पक्‍की मानी जा रही है क‍ि रतन टाटा के इस व‍िला को वो ही खरीदना चाहते हैं.

अगर व‍िला ब‍िका तो क‍िसको म‍िलेगा पैसा?
टाटा ने माहे-आइलैंड का ये घर RNT एसोसिएट्स को दे दिया था. RNT एसोसिएट्स, रतन टाटा का सिंगापुर-बेस्ड इन्वेस्टमेंट व्हीकल है और ये स्‍टार्टअप्‍स को सपोर्ट करता है. इसने कई भारतीय स्टार्टअप्स को भी सपोर्ट किया था. अगर डील आगे बढ़ती है, तो 16 जून 2025 के बॉम्बे हाई कोर्ट के ऑर्डर के मुताब‍िक इसकी रकम रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन और रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट के बीच बराबर बांटी जाएगी.

विज्ञापन

कोई भी अरेंजमेंट कैसे होगा, यह अभी पक्का नहीं है क्योंकि शिवशंकरन सेशेल्स सुप्रीम कोर्ट में बैंकरप्सी की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ