Ratan Tata के परिवार में 6 मेंबर कौन-कौन? छोटे भाई के बच्चों के साथ बिताते थे ज्यादा वक्त

Ratan Tata: रतन टाटा ने भले ही खुद ने शादी न की हो लेकिन उनका एक भरा पूरा परिवार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतन टाटा अपना ज्यादा वक्त अपने छोटे भाई के बच्चों के साथ बिताते थे।

Ratan Tata
विज्ञापन

रतन टाटा का परिवार अपने ब्रांड की तरह ही काफी बड़ा है, जिसमें उनके छोटे भाई जिमी और नोएल टाटा हैं। रतन टाटा के एक भाई के बच्चे, जिसमें माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं।

विज्ञापन

1. जिमी टाटा

रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा हैं। जिमी टाटा के बारे में ज्यादा जानकारियां नहीं हैं लेकिन जिमी टाटा के रतन टाटा की तरह ही टाटा संस और दूसरी कई टाटा कंपनियों में शेयर हैं। इसके अलावा जिमी सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। वे भी रतन टाटा की तरह कुंवारे हैं और मुंबई के कोलाबा में एक डबल बेडरूम वाले फ्लैट में रहते हैं। रतन टाटा की तरह ही उन्होंने भी शादी नहीं की है।

विज्ञापन

2- नोएल नवल टाटा

नोएल नवल टाटा-नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं। नोएल, रतन टाटा के पिता की ओर से उनके सौतेले भाई हैं। नोएल आयरिश की नागरिकता रखते हैं। नोएल की मां सिमोन टाटा की बनाई कंपनी ट्रेंट के चेयरमैन भी हैं। उनके दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम लिआ, माया और नेविल हैं।

3- सिमोन नवल टाटा

टाटा परिवार में तीसरा नाम आता है सिमोन नवल टाटा का। यह नवल टाटा की दूसरी पत्नी थीं, जिनको 1961 में लैक्मे लिमिटेड के बोर्ड में शामिल किया गया। इसके बाद वह 1964 में कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर बन गईं, उन्होंने ही ट्रेंट की स्थापना की थी।

विज्ञापन

4- लिआ नोएल टाटा

लिआ नोएल टाटा, नोएल टाटा की सबसे बड़ी बेटी हैं। लिआ ने स्पेन के मैड्रिड में IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग की पढ़ाई की है। 2006 में लिआ ने अपना करियर शुरू किया, ताज होटल रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेज में असिस्टेंट सेल्स एग्जीक्यूटिव पर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ताज होटल में डेवलपमेंट एंड एक्सपेंशन प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर भी काम किया।

5- माया टाटा

माया टाटा की बात करें तो वह लिआ की छोटी बहन और नोएल टाटा की छोटी बेटी हैं। जानकारी के मुताबिक, माया टाटा ऑपर्च्युनिटीज फंड में काम किया। इसके बंद होने के बाद माया ने टाटा डिजिटल में अपना काम शुरू किया।

विज्ञापन

6- नेविल टाटा

नेविल टाटा भी नोएल टाटा के बेटे हैं। नेविल रिटेल चेन और अपनी दादी की कंपनी ट्रेंट में काम करते हैं। नेविल भी शादीशुदा हैं, उन्होंने किर्लोस्कर टेक्नोलॉजीज की निदेशक मानसी किर्लोस्कर से शादी की है। जमसेट टाटा नाम का उनका एक बेटा उनका एक बेटा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ