---विज्ञापन---

देश angle-right

Ratan Tata Funeral: रतन टाटा का अंतिम संस्कार ऐसे होगा! जानें कहां दी जाएगी आखिरी विदाई?

Ratan Tata Funeral Updates: रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले 6 घंटे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने देररात अस्पताल में आखिरी सांस ली। इसके बाद उनके निधन की खबर पूरी दुनिया में आग की तरह फैल गई।

---विज्ञापन---

Ratan Tata Funeral Updates: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देररात निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया को जानकारी दी कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार डॉ ई मोसेस रोड, वर्ली स्थित वर्ली श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ होगा। देश के गृह मंत्री अमित शाह उन्हें अंतिम विदाई देने मुंबई आएंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने रतन टाटा के भाई नोएल टाटा से फोन पर बात की और शोक जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

रतन टाटा के अंतिम संस्कार की विधि

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को वरली के पारसी शमशान घाट में ले जाया जाएगा। सबसे पहले पार्थिव शरीर को प्रेयर हॉल में रखा जाएगा, जहां करीब 200 लोग मौजूद रह सकते हैं। यहां 45 मिनट तक प्रेयर होगी। प्रार्थना हॉल में ही पारसी रीति से ‘गेह-सारनू’ पढ़ा जाएगा। रतन टाटा के पार्थिव शरीर पर एक कपड़े का टुकड़ा रख कर ‘अहनावेति’ का पहला पूरा अध्याय पढ़ा जाएगा। यह शांति प्रार्थना की एक प्रक्रिया है। प्रेयर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में रखा जाएगा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

---विज्ञापन---

4 बजे तक लोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन

रतन टाटा का पार्थिव शरीर देररात ही अस्पताल से कोलाबा स्थित उनके घर लाया गया। आज उनका पार्थिव शरीर साउथ मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) के हॉल में लोगों के दर्शनार्थ रखा गया। शाम 4 बजे तक लोग उनके आखिरी दर्शन कर सकेंगे। रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। बीती रात हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हर्ष गोयनका ने दी निधन की सबसे पहली जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रतन टाटा के निधन की जानकारी देश को सबसे पहले उद्योगपति हर्ष गोयनका ने दी। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा कि आज घड़ी की टिक-टिक बंद हो गई। बिजनेस के टाइटन नहीं रहे। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार के प्रतीक थे। इसके बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन चंद्रशेखर ने X हैंडल पर ट्वीट लिखकर पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि आज टाटा ग्रुप को अत्यंत भारी क्षति पहुंची। भारी मन से रतन टाटा को विदाई दे रहे हैं। ग्रुप के लिए रतन टाटा एक चेयरपर्सन से कहीं ज्यादा थे। वे मेरे गुरु, मार्गदर्शक और दोस्त थे। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके रतन टाटा के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री शिंदे ने मीडिया से बात करके उनके अंतिम संस्कार की जानकारी दी।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

7 अक्टूबर को भी भर्ती हुए थे अस्पताल में

बता दें कि पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा गत 7 अक्टूबर को भी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस रात भी उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती किए जाने की और उनकी हालत नाजुक होने की खबर थी, लेकिन उन्होंने खुद ही इस खबर का खंडन कर दिया था। उन्हें ट्वीट लिखा कि वे बिल्कुल ठीक हैं। रूटीन चेकअप कराने के लिए अस्पताल आए हैं। उम्र ज्यादा हो गई है, लेकिन चिंता की बात नहीं है।

First published on: Oct 10, 2024 07:18 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola