Ratan Tata का अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल, काश! उनका लिखा ही सच हो जाए!

Ratan Tata Passed Away Last Instagram Post Viral : भारत के मशहूर और आम लोगों के बीच लोकप्रिय अरबपति बिजनेसमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसके बाद उनका अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ratan Tata Passed Away

Ratan Tata Passed Away

विज्ञापन

Ratan Tata Passed Away : भारत के मशहूर और आम लोगों के बीच लोकप्रिय अरबपति बिजनेसमैन रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। टाटा के निधन की खबर सुनकर पूरे देश में शोक की लहर है और हर कोई दुःख प्रकट कर रहा है। रतन टाटा भारत की शान और एक अनमोल रत्न की तरह थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन अपने अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि ये सब अफवाह है।

रतन टाटा के निधन के बाद उनके आखिरी पोस्ट की भी चर्चा हो रही है। रतन टाटा ने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा है कि उनके स्वास्थय को लेकर जो भी अफवाहें चल रही हैं, इसकी जानकारी उन्हें भी है। वह उम्र अधिक होने के कारण चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं। चिंता की कोई कोई बात नहीं है। हालांकि इस पोस्ट के कुछ ही घंटे बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके चाहने वाले इस बात से दुखी हैं कि रतन टाटा ने खराब स्वास्थय की खबरों को अफवाह कहा था।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ