Raksha Bandhan 2024 Free Buses and Special Trains Service: रक्षाबंधन पर सफर करना किफायती और मजेदार हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश की सरकार की ओर से 19 और 20 अगस्त तक फ्री बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही स्पेशल ट्रेन को भी चलाई जाएगी जिससे आप यूपी से दिल्ली का सफर तय कर सकेंगे। भारतीय रेलवे की ओर से स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन को 2 दिनों के लिए चलाया जाएगा। जबकि, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा महिलाओं के लिए मुफ्त बसों को सड़क पर चलाया जाएगा। आइए फ्री बस और सुपरफास्ट ट्रेन सर्विस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यूपी से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन
उत्तर प्रदेश से दिल्ली के लिए खास ट्रेन चलाई जा रही हैं जिनकी शुरुआत 15 अगस्त से हो चुकी है और 19 अगस्त तक इन ट्रेनों को चलाया जाएगा। भारतीय रेलवे बोर्ड की ओर से 04145- 04146 प्रयागराज-दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 19 अगस्त तक के लिए की गई है।
ये भी पढ़ें- देना चाहते हैं रक्षाबंधन पर गिफ्ट? इन 5 Gadgets से दें सरप्राइज!
यूपी के इन शहरों से दिल्ली जा रही हैं स्पेशल ट्रेन
अलीगढ़ से प्रयागराज और प्रयागराज से अलीगढ़ होते हुए इन स्पेशल ट्रेन को चलाया जा रहा है। ट्रेन का सफर आने और जाने दोनों रूट के साथ होगा। 15 अगस्त को शुरू हो चुकीं स्पेशल ट्रेन सर्विस 20 अगस्त तक तीन फेरे के साथ उपलब्ध होंगी। दिल्ली से अलीगढ़ और दिल्ली से प्रयागराज तक चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 20 अगस्त चलेंगी। अधिक जानकारी के लिए आप भारतीय रेलवे से संपर्क कर सकते हैं। चाहें तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
रक्षाबंधन पर बसों का सफर होगा मुफ्त
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर महिलाओं को स्पेशल सुविधा दी जाएगी। सिटी बस और रोडवेज बस में सफर करने के लिए महिलाओं तो किराया नहीं देना होगा। फ्री बस सेवा का आनंद 18 अगस्त रात 12 बजे से 19 अगस्त रात 12 बजे तक उठाया जा सकता है। इस दौरान महिलाओं को बस का किराया नहीं देना होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि यूपी के बरेली में 17 अगस्त से 22 अगस्त तक 629 बसों को ऑन रोड किया जाएगा। 16 अगस्त की रात से बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। यूपी में महिलाओं को 19 और 20 अगस्त के दौरान बस में सफर करने के लिए एक भी रुपया नहीं देना होगा यानी यूपी में महिलाएं रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा सेवा का फायदा उठा सकेंगी।
ये भी पढ़ें- इस राखी को बनाएं खास, बहन को गिफ्ट कर सकते हैं ये स्टाइलिश स्कूटर
संबंधित खबरें
कनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
41 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
2 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
2 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
3 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
12 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
13 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
14 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
15 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines