घर खरीदने वालों को बड़ी राहत, फ्लैट की कीमतों से हटा पार्किंग चार्ज; DDA का बड़ा फैसला

घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. अब दिल्ली में फ्लैट खरीदना न केवल आसान होगा, बल्कि आपकी जेब पर पड़ने वाला बोझ भी लाखों रुपये कम हो जाएगा.

DDA flats

द‍िल्‍ली में घर खरीदने की इच्‍छा रखने वालों को बड़ी राहत म‍िली

विज्ञापन

दिल्ली में अपना घर चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी आवास योजनाओं को अधिक आकर्षक बनाने और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है. अब डीडीए फ्लैट्स की कुल कीमत में से पार्किंग चार्ज (Parking Charges) को पूरी तरह हटा दिया गया है.

PM Kisan 22nd Installment: होली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जानें कब खाते में आएंगे 22वीं किस्त के 2000 रुपये

विज्ञापन

क्या है नया फैसला?

अब तक जब भी आप डी़डीए का फ्लैट खरीदते थे, तो फ्लैट की मूल कीमत के साथ-साथ पार्किंग स्पेस के लिए भी एक मोटी रकम चुकानी पड़ती थी. खासतौर से HIG (High Income Group) और MIG (Middle Income Group) फ्लैट्स के लिए यह चार्ज लाखों में होता था.

अब खरीदारों को फ्लैट के साथ मिलने वाली पार्किंग के लिए अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. यह निर्णय पहले आओ, पहले पाओ (First Come First Serve) और आगामी सभी नई स्कीमों पर लागू होगा.

विज्ञापन

आम आदमी को कितना होगा आर्थिक फायदा?
पार्किंग चार्ज हटने से फ्लैट की कुल कीमत में भारी कमी आएगी. उदाहरण के तौर पर इसको ऐसे समझिए क‍ि अगर आप HIG फ्लैट्स खरीद रहे हैं तो यहां पार्किंग शुल्क 5 लाख से 10 लाख रुपये तक होता था. अब यह सीधी बचत होगी. अगर MIG फ्लैट्स खरीद रहे हैं तो यहां करीब 2 लाख से 5 लाख रुपये तक की राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं LIG/EWS जैसे छोटे फ्लैट्स में भी मेंटेनेंस और पार्किंग से जुड़े छोटे शुल्कों में बदलाव से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

DDA ने क्यों लिया यह फैसला?
विशेषज्ञों का मानना है कि डी़डीए के कई फ्लैट्स (खासतौर से नरेला और द्वारका सेक्टर-19B जैसे इलाकों में) पार्किंग और अन्य अतिरिक्त शुल्कों की वजह से निजी बिल्डरों के मुकाबले महंगे लग रहे थे. ऐसे में बिना बिके फ्लैटों (Inventory) को जल्दी बेचने के लिए DDA ने यह कदम उठाया है. DDA, निजी रियल एस्टेट मार्केट से मुकाबला करने के लिए कीमतों को किफायती बनाए रखना चाहता है. इसके अलावा लंबे समय से घर खरीदार इन छिपे हुए शुल्कों (Hidden Charges) को हटाने की मांग भी कर रहे थे. इन सभी कारणों को देखते हुए DDA ने यह फैसला ल‍िया है.

विज्ञापन

अगर आप दिल्ली के प्राइम लोकेशन पर फ्लैट लेने की सोच रहे थे, तो यह सबसे सही समय है. पार्किंग चार्ज हटने से न केवल आपकी Down Payment कम होगी, बल्कि आपके होम लोन की किश्त (EMI) पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ