Railway New Rules: अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. ट्रेन यात्रा के दौरान, हर यात्री के मन में ऐसे सवाल आते हैं जैसे अगला स्टेशन कौन सा आएगा?, क्या ट्रेन लेट है या नहीं? या कोच में लाइट क्यों नहीं है? अब, इन सवालों के जवाब पाने के लिए न तो लंबी कॉल करनी पड़ेगी और न ही घंटों इंतजार करना पड़ेगा. यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए, भारतीय रेलवे ने एक नया और आसान समाधान पेश किया है. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर SMS सर्विस शुरू की है, जिसके जरिए यात्री एक आसान मैसेज भेजकर जरूरी जानकारी पा सकेंगे और अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे.
WhatsApp पर डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, जानें कैसे
अब तक, यात्रियों को PNR स्टेटस, ट्रेन शेड्यूल या दूसरी जानकारी पाने के लिए 139 पर कॉल करना पड़ता था. कॉल कनेक्ट होने में समय लगता था और कभी-कभी नेटवर्क कंजेशन या भीड़भाड़ के कारण दिक्कतें आती थीं. इस समस्या को हल करने के लिए, रेलवे ने अब कॉल सर्विस के अलावा एक SMS-बेस्ड सर्विस भी शुरू की है, जिससे यात्रियों को तुरंत और बिना किसी परेशानी के जानकारी मिल सके.
Budget 2026: मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स के लिए आने वाली है खुशखबरी! जानें
अलग-अलग जरूरत के लिए 139 पर क्या SMS भेजें:
भारतीय रेलवे का हेल्पलाइन नंबर 139 एक ‘ऑल-इन-वन’ नंबर है. अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है, तो आप साधारण SMS भेजकर भी अपनी ट्रेन से जुड़ी जानकारी पा सकते हैं.
पानी की शॉर्टेज के लिए : मदद पानी शॉर्टेज और पीएनआर नंबर ( जैसे – Madad Water Shortage 1234567890)
पार्सेल स्टेटस जानने के लिए: PRR पार्सेल रेफरेंस नंबर (जैसे – PRR 1234567890)
PNR स्टेटस जानने के लिए: PNR <10 अंकों का PNR नंबर> ( जैसे – PNR 1234567890)
ट्रेन की स्थिति (Live Status): AD <ट्रेन नंबर> <स्टेशन का STD कोड> ( जैसे- AD 12403 011 दिल्ली के लिए)
ट्रेन शेड्यूल (Timetable): SCHEDULE <ट्रेन नंबर> (SCHEDULE 12004)
किराया (Fare Enquiry): FARE <ट्रेन नंबर> (FARE 12403 NDLS PRYJ SL)
सीट की उपलब्धता: SEAT <ट्रेन नंबर> (SEAT 12004 NDLS LKO 1801 SL)
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 hr agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
3 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
4 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
10 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
10 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
10 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
10 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
12 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
13 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines