Railway लाया धांसू फीचर, एक SMS से पता चलेगा PNR से लेकर ट्रेन की लोकेशन तक, जानें कैसे

अगर आप गंदे टॉयलेट, खराब बिजली, पानी की कमी, या ट्रेन से यात्रा करते समय बार-बार ट्रेन की सही लोकेशन जानने के लिए कॉल करने से परेशान हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया और आसान समाधान निकाला है.

railway latest rule

रेलवे ने नई सुव‍िधा पेश की है

विज्ञापन

Railway New Rules: अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके ल‍िए बेहद जरूरी है. ट्रेन यात्रा के दौरान, हर यात्री के मन में ऐसे सवाल आते हैं जैसे अगला स्टेशन कौन सा आएगा?, क्या ट्रेन लेट है या नहीं? या कोच में लाइट क्यों नहीं है? अब, इन सवालों के जवाब पाने के लिए न तो लंबी कॉल करनी पड़ेगी और न ही घंटों इंतजार करना पड़ेगा. यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए, भारतीय रेलवे ने एक नया और आसान समाधान पेश किया है. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर SMS सर्विस शुरू की है, जिसके जरिए यात्री एक आसान मैसेज भेजकर जरूरी जानकारी पा सकेंगे और अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे.

WhatsApp पर डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, जानें कैसे

विज्ञापन

अब तक, यात्रियों को PNR स्टेटस, ट्रेन शेड्यूल या दूसरी जानकारी पाने के लिए 139 पर कॉल करना पड़ता था. कॉल कनेक्ट होने में समय लगता था और कभी-कभी नेटवर्क कंजेशन या भीड़भाड़ के कारण दिक्कतें आती थीं. इस समस्या को हल करने के लिए, रेलवे ने अब कॉल सर्विस के अलावा एक SMS-बेस्ड सर्विस भी शुरू की है, जिससे यात्रियों को तुरंत और बिना किसी परेशानी के जानकारी मिल सके.

अलग-अलग जरूरत के ल‍िए 139 पर क्‍या SMS भेजें:

विज्ञापन

भारतीय रेलवे का हेल्पलाइन नंबर 139 एक ‘ऑल-इन-वन’ नंबर है. अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है, तो आप साधारण SMS भेजकर भी अपनी ट्रेन से जुड़ी जानकारी पा सकते हैं.

पानी की शॉर्टेज के ल‍िए : मदद पानी शॉर्टेज और पीएनआर नंबर ( जैसे – Madad Water Shortage 1234567890)
पार्सेल स्‍टेटस जानने के ल‍िए: PRR पार्सेल रेफरेंस नंबर (जैसे – PRR 1234567890)
PNR स्टेटस जानने के ल‍िए: PNR <10 अंकों का PNR नंबर> ( जैसे – PNR 1234567890)
ट्रेन की स्थिति (Live Status): AD <ट्रेन नंबर> <स्टेशन का STD कोड> ( जैसे- AD 12403 011 दिल्ली के लिए)
ट्रेन शेड्यूल (Timetable): SCHEDULE <ट्रेन नंबर> (SCHEDULE 12004)
किराया (Fare Enquiry): FARE <ट्रेन नंबर> (FARE 12403 NDLS PRYJ SL)
सीट की उपलब्धता: SEAT <ट्रेन नंबर> (SEAT 12004 NDLS LKO 1801 SL)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ