हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

टमाटर और प्याज के बाद अब दालों के दामों में उछाल, लोग गुस्से से लाल, जानें बाकी बाजार का हाल

विज्ञापन
Pulses Prices Hike

नई दिल्ली: सब्जियों और मसालों के दामों में रिकॉर्डतोड़ तेजी के बाद अब दाल ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से दाल के दाम (Pulses Price Hike) में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की आशंका है।

दरअसल इस साल कमजोर बारिश के कारण दलहन की खेती प्रभावित हुई है। एक आंकड़े के मुताबिक इस साल खरीफ मौसम में मूंगफली के लिए बोए गए क्षेत्र का क्षेत्रफल पिछले साल के मुकाबले करीब 10 फीसदी तक कम हो सकता

जुलाई में सब्जी के दामों में 37 फीसदी तक उछाल आने के कारण खुदरा मुद्रास्फीति को 7.4 फीसदी पर पहुंच गई थी जो अपने 15 महीने का उच्चतम स्तर था। वहीं दालों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं, जो जून में 10.6 फसदी से जुलाई में 13.3% तक बढ़ गए हैं।

विज्ञापन

बाजार के जानकारों के मुताबिक तुर दाल और मूंग दाल के दामों में जुलाई में 34.1 फीसदी और 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसमें अभी और बढ़ोतरी की आशंका है। दरअसल दालों की बोई गई क्षेत्र का क्षेत्रफल पिछले साल से 9.2 फीसदी कम रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें-  टमाटर बेच करोड़पति बना किसान, SUV खरीदी, अब शादी के लिए ढूंढ रहा दुल्हन

विज्ञापन

दालों के दाम, खासकर तुअर के दाम में इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत से अबतक 18 से 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इसके साथ ही, खरीफ फसल के लिए बोए गए क्षेत्र में भी कमी आई है। ऐसे में आने वाले समय में मूंगफली के मूल्य में और बढ़ोतरी की संभावना है।

इस बीच आम लोगों की लिए राहत की बात ये है कि पिछले कुछ दिनों से टमाटर और प्याज के तेवर थोड़े ढीले पड़े हैं। साथ ही संभावना है कि आने वाले दिनों में इसकी कीमत में और नरमी आ सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने इनके लिए खोला खजाना, जानें पीएम विश्वकर्मा योजना का किसे मिलेगा लाभ

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola