Premchand Godha: किसी जमाने में अमिताभ बच्चन के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के रूप में काम करने वाले प्रेमचंद गोधा (Premchand Godha) के पास आज इतनी दौलत है कि वह CA की फौज खड़ी कर सकते हैं। राजस्थान के किसान परिवार से ताल्लुख रखने वाले प्रेमचंद गोधा का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया और आज सफलता के शिखर पर पहुंच गए हैं।
वो टर्निंग पॉइंट
अपने करियर के शुरुआती दिनों में प्रेमचंद गोधा, अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के फाइनेंस संभाला करते थे। वह बच्चन फैमिली के CA थे। गोधा के जीवन में 1975 में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया जब उन्होंने बच्चन परिवार के साथ मिलकर मुश्किल दौर से गुजर रही दवा कंपनी इप्का लैबोरेटरीज (Ipca Laboratories) में निवेश किया। यह कंपनी उस समय डूबने के कगार पर थी, लेकिन गोधा की रणनीतिक सोच और सूझबूझ ने इसे नया जीवन दिया।
यह भी पढ़ें – नौकरी से निकाला तो टेक्नीशियन ने बदला पेशा, अब कमा रहीं लाखों; जानें ‘शेफ प्रियंका’ कैसे बनी स्टार?
नहीं छोड़ा कंपनी का साथ
बच्चन परिवार ने 1999 में इप्का लैबोरेटरीज में अपनी हिस्सेदारी बेच दी, लेकिन गोधा ने कंपनी का साथ नहीं छोड़ा। उनके नेतृत्व में इप्का लैबोरेटरीज लगातार मजबूत होती गई। कंपनी घाटे से मुनाफे में आई और आज इसकी गिनती दिग्गज फार्मा कंपनियों में होती है। पिछले कुछ सालों में कंपनी का रिवेन्यु 54 लाख रुपये से बढ़कर 4,422 करोड़ रुपये हो गया है।
इतनी है नेट वर्थ
इप्का लैबोरेटरीज डायबिटीज, हृदय रोग और मलेरिया जैसी बीमारियों के इलाज के लिए दवा बनाती है। गोधा की लीडरशिप में कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 28,000 करोड़ रुपये पहुंच गया है। Forbes के अनुसार, प्रेमचंद गोधा की कुल संपत्ति 14,123 करोड़ रुपये (1.7 अरब डॉलर) है। 1999 में जब बच्चन परिवार ने अपनी वित्तीय समस्याओं के कारण इप्का लैबोरेटरीज में हिस्सेदारी बेची थी, तो पूरा दारोमदार प्रेमचंद गोधा के कंधों पर आ गया था। उनके लिए भी आगे का सफर मुश्किल था, लेकिन वह डटे रहे और कंपनी को एक नई दिशा में ले जाने में सफल रहे।
इंस्पायर करती ही स्टोरी
किसान परिवार से ताल्लुख रखने वाले प्रेमचंद गोधा की सक्सेस स्टोरी सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित किया है कि कड़ी मेहनत, जुनून, लगन और दूरदर्शिता से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। एक CA से लेकर आज वह देश की टॉप कंपनियों में शुमार इप्का लैबोरेटरीज के चेयरमैन हैं और उनके पास दौलत का पूरा पहाड़ है।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
14 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines