---विज्ञापन---

देश angle-right

नौकरी से निकाला तो टेक्नीशियन ने बदला पेशा, अब कमा रहीं लाखों; जानें ‘शेफ प्रियंका’ कैसे बनी स्टार?

Chef Priyanka Success Story: एलन मस्क की कंपनी एक्स को भला कौन नहीं जानता? मगर क्या आप जानते हैं कि एक्स ने कोरोना काल के बाद कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था और उनमें से एक कर्मचारी अब कुकिंग की दुनिया का जाना-माना चेहरा बन चुकी है।

---खबर नीचे जारी है---

Chef Priyanka Success Story: मैंने किसी बड़े कॉलेज से ग्रेजुएट नहीं किया, मेरी पढ़ाई किसी ग्रेड स्कूल में नहीं हुई, मुझे जिंदगी में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। मुझे नौकरी से निकाल दिया गया। मगर मैंने हार नहीं मानी। आज मैं एक अच्छी शेफ, लेखक और टीवी होस्ट हूं। मेरी सारा संघर्ष उस वक्त सफल हो गया जब व्हाइट हाउस से मेरे लिए दिवाली सेलिब्रेशन का बुलावा आया… यह कहना है जानी-मानी शेफ प्रिंयका नाई का।

फूड नेटवर्क का चर्चित चेहरा

प्रियंका नाईक का सफल किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। ट्विटर यानी एक्स जैसी बड़ी कंपनी में टैक्नीशियन के पद पर रहीं प्रियंका को अब लोग शेफ प्रियंका के नाम से पहचानते हैं। टेक की दुनिया को अलविदा कहकर प्रियंका फूड नेटवर्क का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। भारतीय मूल की प्रियंका ने फूड नेटवर्क कॉम्प्टीशन जीता और अब वो सोशल मीडिया पर लजीज डिशों का वीडियो शेयर करके लाखों कमाती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka Naik | Eco Chef & Travel (@chefpriyanka)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- Success Story: माइक्रोसॉफ्ट ने बिल गेट्स को कैसे बनाया दुनिया का सबसे अमीर आदमी?

---खबर नीचे जारी है---

शौक लगता था कुकिंग

प्रियंका ने पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियरिंग का कोर्ट किया और उन्हें एक्स यानी ट्विटर जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिली। प्रियंका टेक्नीशियन जरूर बन गई थीं लेकिन उनका मन अभी भी किचन में ही लगता था। लिहाजा प्रियंका ने अपना खुद का ब्लॉग बनाना शुरू किया और वो शेफ प्रियंका के नाम से मशहूर हो गईं।

X ने नौकरी से निकाला

शेफ बनने के बाद भी प्रियंका का सफल आसान नहीं था। प्रियंका एक शाकाहारी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। ऐसे में दुनिया के बड़े फूड फेस्टिवल में हिस्सा लेना और वहां शाकाहारी खाना परोसना बेहद चैलेंजिंग टास्क था। प्रियंका डटी रहीं। दरअसल नौकरी के दौरान प्रियंका कुकिंग को सिर्फ अपना शौक समझती थीं। मगर 2022 में कोरोना काल के बाद एक्स कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। यह प्रियंका के लिए बहुत बड़ा झटका था।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka Naik | Eco Chef & Travel (@chefpriyanka)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- Success Story: छठीं में हुए फेल, क्रैक की IIT; दोस्त संग मिलकर शुरू की कंपनी और बन गए करोड़पति

---खबर नीचे जारी है---

सोशल मीडिया की ‘स्टार कुक’ बनीं प्रियंका

कहते हैं जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। प्रियंका के केस में यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। प्रियंका ने अपने शौक को करियर बनाने का फैसला किया और शाकाहारी कैटलॉग के साथ ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया। प्रियंका अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी कुकिंग के वीडियो शेयर करती हैं। उनकी हर वीडियो पर हजारों की संख्या में व्यूज आते हैं, जिससे प्रियंका घर बैठे लाखों की कमाई करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Priyanka Naik | Eco Chef & Travel (@chefpriyanka)

---खबर नीचे जारी है---

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भेजा बुलावा

प्रियंका की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अक्टूबर 2024 के दिवाली सेलिब्रेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति के घर व्हाइट हाउस ने भी उन्हें निमंत्रण दिया था। इस समारोह में 600 से ज्यादा भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक शामिल थे और प्रियंका भी उन्हीं में से एक थीं।

यह भी पढ़ें- Success Story: 100 साल पुरानी कंपनी, करोड़ों में कमाई; पारले जी कैसे बना दुनिया का नंबर-1 बिस्किट?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 17, 2024 10:11 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola