PM Vishwakarma Yojana Full Detail: भारतीय सरकार नागरिकों को लाभ देने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। सरकारी योजनाओं के अंतर्गत कहीं किसी लाभार्थी को आर्थिक लाभ मिलता है तो कहीं सब्सिडी, आदि। देशभर में ऐसी कई योजनाएं चल रही हैं जिनमें जुड़कर जनता सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इनमें से एक ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना’ है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत लाभार्थियों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में जानिए कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए एलिजिबल हैं या नहीं।
विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना या विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना केंद्र सरकार की योजनाओं में से एक है। इसके लिए 13,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड दिए जाने की खबर है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फ्री है।
इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी और वह कम ब्याज दर पर लोन भी ले पाएंगे। ट्रेनिंग के खत्म होने पर औजार खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाएंगे।
कौन-कौन उठा सकता है लाभ?
अगर आप सुनार, खिलौना निर्माता, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाला, नाव निर्माता, लुहार, ताला निर्माता, अस्त्रकार, राजमिस्त्री, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाला, पत्थर तोड़ने वाला, टूलकिट निर्माता, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, फिशिंग नेट निर्माता, आदि हैं तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा और 50 साल से कम होनी चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी सेवा कर रहे लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
पीएम विश्वकर्मा योजना: Eligibility criteria
इस योजना के लिए ये योग्यताएं और शर्तें हैंः
- रजिस्ट्रेशन के दौरान आवेदक की आयु 18 साल होनी चाहिए।
- आवेदक ने बीते 5 सालों में स्व-रोजगार या बिजनेस डेवलपमेंट के लिए इस तरह की योजनाओं के अंतर्गत लोन न लिया हो। हालांकि, अगर आवेदक द्वारा मुद्रा और स्वनिधि से लिए गए लोन का पूरा भुगतान हो चुका है तो वह पीएम विश्वकर्मा के अंतर्गत लोन के लिए अप्लाई कर सकता है। लोन अप्रूवल की डेट से टाइम पीरियड कैलकुलेट किया जाएगा।
- बता दें कि सरकारी सेवा कर रहे लोग और उनकी फैमिली (पति/पत्नी और उनके बच्चे जिनकी शादी न हुई हो) इस योजना के लिए एलिजिबल नहीं हैं।
- इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन और लाभ फैमिली के सिर्फ एक मेंबर को ही मिलेगा।
PM विश्वकर्मा योजना का इंटरेस्ट रेट (2024)
इस योजना के अंतर्गत 5% इंटरेस्ट रेट/ब्याज दर तय किया गया है। पहले चरण में लाभार्थी द्वारा एक लाख रुपये का लोन और दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।
- ब्याज दर: 5% हर साल
- लोन अमाउंट: 3 लाख रुपये तक
- लोन टाइम पीरियड: 4 सालों तक
इस योजना के अंतर्गत शुरुआत एंटरप्राइज डेवलपमेंट लोन 1 लाख रुपये तक है, जिसके लिए 18 महीने का समय दिया गया है। वहीं दूसरे चरण में 2 लाख रुपये दिए जाने पर 30 महीने का समय मिलता है।
कैसे करें आवेदन?
इसके लिए दो ऑप्शन हैं। पहला, आवेदक ऑनलाइन https://pmvishwakarma.gov.in पर जाकर रजिस्टर कर सकता है। दूसरा, आवेदक को नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होगा और अपने डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे। इसके बाद उन्हें वेरीफाई किया जाएगा। आखिर में आपकी पात्रता चेक करके सब सही पाए जाने पर आवेदन कर दिया जाता है।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
8 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
14 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
16 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
17 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
18 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
19 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
20 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
22 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
22 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines