PM Vidya Lakshmi Scheme 2024: प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना भारत सरकार की स्टूडेंट्स के लिए एक पहल है। इस योजना के तहत स्टूडेंट्स को हाई एजुकेशन के लिए के लिए लोन और स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल (विद्यालक्ष्मी पोर्टल) लॉन्च किया है। इस पोर्टल में स्टूडेंट्स कई बैंकों से एजुकेशन लोन ले सकते हैं। साथ ही स्कॉलरशिप के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
हाई एजुकेशन के लिए मिलेगा लोन
प्रतिभा हर बच्चे में होती है बस उसकी पहचान करने वाला कोई होना चाहिए। बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम स्कूलों में किया जाता है। इसके बाद वह अपने करियर के लिए आगे बढ़ते हैं। लेकिन कई बार पैसों की कमी के चलते कुछ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे ही स्टूडेंट्स के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक नई स्कीम पीएम विद्यालक्ष्मी (PM Vidyalaxmi scheme) की शुरुआत की है। इसके तहत हाई एजुकेशन के लिए लोन दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: PM Vishwakarma Scheme क्या? अब तक 2.58 करोड़ लोगों ने किया अप्लाई, आप भी उठाएं योजना का फायदा
10 लाख तक का मिलेगा लोन
सरकार इस योजना के तहत कई बैंक से लोन लिया जा सकता है। स्टूडेंट्स को इसमें बिना किसी गारंटर के 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। जिसके लिए सरकार ने करीब 22 लाख स्टूडेंट्स को लाभ देने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत सरकार ने पोर्टल में 40 से ज्यादा बैंकों को जोड़ा है। ये बैंकें आर्थिक तंगी से जूझ रहे स्टूडेंट्स को उनका सपना पूरा करने का मौका देंगी। आपको बता दें कि इसके दायरे में देश के 860 हायर इंस्टीट्यूशन्स आएंगे। इस योजना में सरकार 3600 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत?
लोन के लिए अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट का नाम 10वीं क्लास की मार्कशीट के अनुसार होना चाहिए। इसके अलावा वैध मोबाइल नंबर, जोकि माता-पिता का भी हो सकता है। ईमेल आईडी देनी जिसको बाद में बदला नहीं जा सकता है। लोन से जुड़ी सभी जानकारी इसी ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
एजुकेशन लोन लेने के लिए विद्यालक्ष्मी पोर्टल (Vidyalakshmi Portal) की आधिकारिक साइट पर जाए। खुलते ही रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा। इसमें दो ऑप्शन नजर आएंगे, जिसमें पहला स्टूडेंट और उसी के पास में बैंका का भी ऑप्शन दिखेगा। रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले अपनी मेल आईडी डालें, पासवर्ड क्रिएट करें। इसके बाद कैप्चाडालकर लॉगिन करें। इसी पेज पर लोन और स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Sarkari Yojana: इन 5 सरकारी योजनाओं में मिलता है सस्ते में घर! ऐसे उठा सकते हैं लाभ
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
2 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
14 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
19 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
19 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
20 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
22 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines