PM Kisan Yojana: ऐसे किसानों के खाते में नहीं आएगी 12वीं किस्त, ऐसे जानें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

PM Kisan 14th Installment
विज्ञापन

PM Kisan 12th Installment: पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के 12 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उनका 12वीं किस्त का इंतजार दिवाली से पहले खत्म हो सकता है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत 2000 रुपये की 12वीं किस्त किसानों के अकाउंट में जल्द ट्रांसफर करने वाली है। केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना के तहत अब तक 11 किस्तों का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। इस बार 12वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जानी है।

इस बीच खबरें आ रही है कि कुछ किसान के 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। दरअसल सरकार पहले भी कई बार साफ कर चुकी है कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसे में जिन किसानों ने ये नहीं करवाई है, उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

विज्ञापन

अगर आपने ई-केवाईसी करवा लिया है तो आपको चिंता करने कोई बात नहीं है। वहीं जिन लोगों ने अब तक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है, तो तुरंत इसे करा लें। क्योंकि भी पोर्टल पर ओटीपी बेस्ड केवाईसी हो रही है।

ऐसे कराएं ई-केवाईसी

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
फिर दाईं तरफ ‘ई-केवाईसी’ के विकल्प पर क्लिक करें।
अब 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट कर दें।
ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन

सरकार ने इस योजना के पात्रता के नियम किया है बदलाव

आपको बता दें कि पिछले दिनों सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के पात्रता के नियमों में बदलाव किया था। पहले उन सभी किसानों को इस योजना का लाभ मिलता था, जिनके पास पुश्तैनी जमीन थी। लेकिन अब इन लोगों को इसका फायदा नहीं मिलता। शर्तों के मुताबिक खेती करने वाले किसान के पिता या दादा के नाम से जमीन है तो वह व्यक्ति इस योजना का लाभार्ती नहीं हो सकता। इसके लिए जो किसान हैं उनके नाम पर खेती योग्य जमीन होने चाहिए।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच ट्रांसफर की जाती है। दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच ट्रांसफर की जाती है। तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है। ऐसे साल में 6 हजार रुपये की मदद सरकार की तरफ से किसानों को दी जाती है।

विज्ञापन

आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, ऐसे करें चेक (PM Kishan Samman Nidhi Scheme)

  1. आधिकारिक वेबसाइट- pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. आपको ‘Beneficiary Status’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. यहां एक नया पेज खुलेगा।
  4. अपने आधार नंबर, बैंक खाते में से कोई एक विकल्प चुनें।
  5. आप इन 2 नंबरों के जरिए चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं।
  6. इन दोनों में से किसी एक का नंबर दर्ज करें, आपको ‘Get Data’ पर क्लिक करना होगा
  7. सभी लेनदेन का विवरण देखें।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ