Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में बंपर उछाल, हरे निशान पर Sensex और Nifty
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत रूख के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (4 Octoberber) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 1079 अंकों की तेजी के साथ 57,868 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 302 अंकों की बढ़त के साथ 17,189 के स्तर पर खुला है।
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,495 कंपनियों में कारोबार शुरू हुआ। जिसमें से करीब 1,158 शेयर तेजी तो 264 गिरावट के साथ खुला। जबकि 73 कंपनियों के शेयर के भाव स्थित हैं। वहीं 18 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 1 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कोरोबार कर रहा है।
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो हिन्डाल्को, अदाणी पोर्ट्स, लार्सन, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 20 पैसे की मजबूती के साथ 81.67 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे की कमजोरी के साथ 81.87 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (3 Octomber): सेंसेक्स 638 अंकों की गिरावट के साथ 56,788 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 207 अंक गिरकर 16,887 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (30 September): सेंसेक्स 1,016 अंकों की बढ़त के साथ 57,426 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 276 अंकों की मजबूती के साथ 17,094 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (29 September): सेंसेक्स 188 अंकों की गिरावट के साथ 56,409 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 40 अंक लुढ़कर 16,818 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (28 September): सेंसेक्स 509 अंकों की गिरावट के साथ 56,598 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 148 अंकों की गिरावट के साथ 16,858 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (27 September): सेंसेक्स 37 अंकों की गिरावट के साथ 57,107 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 9 अंकों की नरमी के साथ 17,007 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: