नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना-एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना (One Nation One Fertilizer scheme) का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में दो दिवसीय कार्यक्रम ‘पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन करने के बाद योजना का शुभारंभ किया। ‘पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ 13,500 से अधिक किसानों और लगभग 1500 कृषि स्टार्टअप को एक साथ लाता है।
अभी पढ़ें – Gold Price Today 17 October: सातवें आसमान से गिरा सोना, दिल्ली-मुंबई से लखनऊ तक ये रहा रेट
‘वन नेशन वन फर्टिलाइजर’ योजना की शुरुआत करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘अब देश में एक नाम और एक ब्रांड के तहत एक समान गुणवत्ता वाला यूरिया बेचा जाएगा। यह ब्रांड भारत है। आज एक राष्ट्र एक उर्वरक के रूप में भारत ब्रांड के तहत किसानों को सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाले उर्वरक उपलब्ध कराने की योजना शुरू की गई है। वन नेशन वन फर्टिलाइजर से किसानों को हर तरह के भ्रम से मुक्ति मिलेगी और बेहतर खाद मिलेगी।’
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार पानी के संरक्षण और मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ड्रिप सिंचाई और स्प्रिंकलर के उपयोग को महत्व दे रही है। पीएम मोदी ने कहा, ‘हमने प्राकृतिक खेती को भी बहुत महत्व दिया है, जिससे उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई है।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्पादन तकनीक और उर्वरकों की गुणवत्ता में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा, ‘इससे कृषि उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और फसल संबंधी सभी समस्याओं का समाधान होगा। भारत जल्द ही विश्व स्तर पर कृषि उत्पादों के कुशल उत्पादन के लिए एक केंद्र के रूप में उभरेगा।’
अभी पढ़ें – Jan Dhan Yojana Account: 50 करोड़ जन-धन योजना खाताधारकों की बल्ले बल्ले, केंद्र सरकार ने की ये घोषणा
600 PM किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित
इसके अलावा पीएम मोदी ने आज रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (PMKSK) का भी उद्घाटन किया। योजना के तहत देश में उर्वरक खुदरा दुकानों को चरणबद्ध तरीके से पीएमकेएसके में बदला जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में 2000-2000 हजार रुपये की 12वीं किस्त जारी कर दी है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
27 mins agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
20 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
21 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
22 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
22 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
23 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines