PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment: मोदी 3.0 सरकार के बनने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों को किसानों को बड़ी सौगात दी थी। उन्होंने फिर से अपनी सरकार बनने पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 17वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने का ऐलान किया था। इसके बाद 18 जून 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में 17वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं। फिर भी योजना से जुड़े लाभार्थियों की शिकायत है कि उनके बैंक खाते में 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। हालांकि, बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के पैसे न आने के पीछे की वजह आपकी एक भूल हो सकती है।
नहीं भेजी गई सभी के बैंक खाते में 17वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों की आर्थिक मदद करने के लिहाज से शुरू किया गया है। इसके तहत लाभार्थियों को हर तीसरे महीने 2000-2000 रुपये बैंक खाते में दिए जाते हैं। 18 जून 2024 को किसानों के बैंक खाते में 17वीं किस्त के पैसे यानी 2000 रुपये भेजे गए, लेकिन उन लोगों के बैंक खाते में पैसे नहीं भेजे गए हैं जो गलत जानकारी के योजना से जुड़े हुए थे। इसके अलावा और भी दूसरी वजहों के कारण कुछ किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये नहीं भेजे गए हैं।
इन 4 वजह से नहीं आई बैंक खाते में 17वीं किस्त
- ई-केवाईसी न करवाना।
- भू-सत्यापन न करवाना।
- बैंक खाते को आधार से लिंक न करवाना।
- गलत तरीके से योजना से जुड़े होना।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Update: आधार से नाम, पता और DOB अपडेट ऐसे करें फ्री में अपडेट
अगर आपने भी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो इसे जल्द से जल्द करा लें। आप इस प्रोसेस को घर बैठे ऑनलाइन अपना सकते हैं। साइबर कैफे जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन प्रक्रिया को भी अपनाकर केवाईसी करवाई जा सकती है।
How to do e-KYC of PM Kisan Samman Nidhi
- सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट (PM Kisan) पर जाए।
- यहां लॉगिन करने के बाद आपको e-kyc का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आधार नंबर और कैप्चा कोड को एंटर करें।
- इसके बाद ‘Search’ पर क्लिक करके अपने आधार नंबर से लिंक फोन नंबर एंटर करें।
- अब ओटीपी के लिए Get OTP’ पर क्लिक करें और फिर ओटीपी को एंटर करें।
- सबमिट बटन दबाने के साथ ही आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आप चाहें तो नजदीकी पीएम किसान सीएससी सेंटर जाकर भी केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करा सकते हैं। अगर ई-केवाईसी प्रक्रिया के बाद भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त नहीं आई है तो आप 1800-115-5525 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Scams से कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट?
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
32 mins agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
45 mins ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
2 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
2 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
5 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
5 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
5 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
6 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
20 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines