PM Kisan Samman Nidhi: देशभर के 8.50 करोड़ से ज्यादा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को 14वीं किस्त के बाद अब 15वीं किस्त का इंतजार है। इससे पहले इन किसानों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर आ रही है।
सूत्रों के हवाले में मिल रही खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी पर विचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली सालाना 6000 रुपये की रकम में केंद्र सरकार बढ़ोतरी कर सकती है।
खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि में 50 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक सरकार पीएम किसान सम्मान की राशि 6000 रुपये से बढ़ाकर सालान 9000 रुपये करने पर विचार कर रही है।
अगर ऐसा होता है तो किसानों को सालान 3000 रुपये का फायदा होगा। इसके बाद किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर 2000 रुपये के बदले 30000 रुपये मिल सकती है। गौरतलब है कि लंबे समय से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोतरी की मांग हो रही है। आपको बता दें कि किसानों को अभी साल में 2000-2000 रुपये की राशि तीन किस्तों में उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है।
यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission DA Hike : डीए हाइक पर बड़ा अपडेट, जानें कब और कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता ?
इसके साथ ही खबर है कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी एमएसपी (MSP) के तहत खरीदारी को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण किसानों को अपने उत्पाद को बेचने में कोई कठिनाई न हो।
यह भी पढ़ें- Atal Pension Yojana: मोदी सरकार की ऐसी योजना, जिससे मौज में कटेगी जिंदगी, हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के बाद अब देशभर के किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि 15वीं किस्त पाने के लिए किसानों को अपने प्रधानमंत्री किसान खाते की ईकेवाईसी कराना जरूर होगा। जो किसान अपने खाते का केवाईसी नहीं करवाते हैं उन्हें इसके लाभ से वंचित रहना पर सकता है। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो अपने खाते की ईकेवाईसी जरूर जल्द से जल्द करवा लें।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
18 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines