हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM Kisan 21st Installment: कल खत्‍म हो जाएगा इंतजार, 9 करोड़ किसानों को पीएम मोदी देंगे 21वीं किस्त की सौगात

PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Date 2025: लंबे समय से पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त का इंतजार कर रहे क‍िसानों के खाते में कल 2000 रुपये ट्रांसफर क‍िए जाएंगे.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana 21st Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 20st Installment) का इंतजार कर रहे क‍िसानों के ल‍िए राहत की खबर है. दरअसल, कल यानी 19 नवंबर को पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Next Installment) के तहत क‍िसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर क‍िए जाएंगे. कुछ द‍िनों पहले ही सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की किस्त जारी करने ऑफिशियल डेट (PM Kisan Yojana 21st Installment Date) को अध‍िकार‍िक घोषणा की गई है.

Gold Price Today: महंगा या सस्‍ता हुआ सोना? जानें क्‍या है आपके शहर में आज का भाव

जहां एक तरफ सभी क‍िसान इस बात से खुश हैं क‍ि उनके खाते में पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त (PM Kisan Nidhi Yojana 21st Installment Update) के 2000 रुपये आने वाले हैं, वहीं कुछ क‍िसानों को इससे वंच‍ित भी रहना पड़ सकता है.

विज्ञापन

कुछ क‍िसानों को नहीं म‍िलेंगे 2000 रुपये
दरअसल, सरकार ने बार-बार इस बात पर जोर द‍िया है क‍ि जिन किसानों के डॉक्यूमेंट्स अपडेट नहीं हैं, वह जल्‍दी कर लें. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो इस बार अगली किस्त (PM Kisan Next Installment) का पैसा नहीं मिलेगा.

Gold Price Prediction: आने वाले समय में क्‍या ग‍िर जाएंगे सोने के दाम? जानें क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

विज्ञापन

ल‍िहाजा क‍िसानों को यह सलाह दी जाती है क‍ि अगर उनकी e-KYC पूरी नहीं है, तो उसे तुरंत करें. अपने आधार से बैंक अकाउंट को लिंक करें और अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेज (भू-सत्यापन) भी पूरे अपडेट करें. बैंक डिटेल्स में IFSC कोड और नाम सही चेक करें, डीबीटी ऑप्शन ऑन रखें, अटके हुए जमीनी विवाद सुलझाएं और पीएम किसान की बेनिफिशरी लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करें. इसके अलावा अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें. ये सब करने के बाद ही आपके खाते में 2000 रुपये की किस्त आएगी.

सोने से भी ज्‍यादा महंगी है ये धातु, 1 ग्राम के दाम में आ जाएगा 200 किलो सोना

विज्ञापन

बैंक में नहीं आया 2000 रुपये तो क्‍या करें
ऐसी स्‍थ‍ित‍ि में, जब आपके खाते में किसान सम्मान निधि के 2000 रुपये नहीं आते हैं, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर कॉल करके इसकी श‍िकायत कर सकते हैं. इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करके भी श‍िकायत कर सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola