Gold Price Prediction: आने वाले समय में क्‍या ग‍िर जाएंगे सोने के दाम? जानें क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

Gold price prediction: सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है. सोने का दाम कभी ऊपर जाता है तो कभी ग‍िर जाता है. ऐसे में अगर आप कंफ्यूज हैं क‍ि आने वाले समय में सोना सस्‍ता होने वाला है या महंगा, तो आइये आपको ये बताते हैं क‍ि एक्‍सपर्ट का क्‍या कहना है इस बारे में.

GOLD (25)

Gold Price Prediction: साल 2025 की शुरुआत में ही सोने की कीमतों ने र‍िकॉर्ड ऊंचाई का स्‍तर छू ल‍िया. हालांक‍ि प‍िछले कुछ समय से सोने का भाव अस्‍थ‍िर बना हुआ है. सोने के दाम में कभी कमी देखने को म‍िल रही है तो कभी तेजी. ऐसे में सोने के भाव को लेकर आपका कंफ्यूज होना लाजमी है. और स‍िर्फ सोना ही नहीं, चांदी के दाम में भी उतार-चढ़ाव जारी है.

विज्ञापन

अगर आप सोने के गहने की खरीदारी करना चाहते हैं या सोने में न‍िवेश करना चाहते हैं, तो आपकी इस बात में जरूर द‍िलचस्‍पी होगी क‍ि आने वाले कुछ महीनों में सोने के दाम ग‍िरने वाले हैं या बढ़ने वाले हैं? आइये एक्‍सपर्ट से जानते हैं:

विज्ञापन

सोने की मांग मजबूत बनी रहेगी?
सीएनबीसी-टीवी18 की र‍िपोर्ट के अनुसार UBS की कीमती धातु रणनीतिकार जोनी टेवेस ने बताया कि मौजूदा समय में आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत ढील की उम्मीदों के चलते सोने की मांग बनी रहने की संभावना है. क्‍योंक‍ि तनाव जैसे माहौल के बीच न‍िवेशक सोने जैसे सेफ हैवन इंवेसटमेंट पर ज्‍यादा ध्‍यान देते हैं. उन्होंने सोने की कीमतों में हाल के तेज उतार-चढ़ाव को मानते हुए कहा क‍ि अब भी ओवरऑल स्‍ट्रक्‍चरल आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है.

विज्ञापन

कुल मिलाकर सोने को लेकर दुन‍ियाभर के न‍िवेशक आशावादी बने हुए हैं और एक्‍सपर्ट का मानना है क‍ि आने वाले साल में बाजार नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा.

विज्ञापन

सोने की कीमत का अनुमान
यूबीएस ने 2025 के लिए सोने की कीमत का लक्ष्य $4,200 और 2026 के लिए $4,500 रखा है. ब्रोकरेज फर्म को $5,000 की संभावित बढ़त भी दिख रही है, हालांकि सोने की कीमत इस बात पर भी न‍िर्भर करती है क‍ि डॉलर क‍ितना मजबूत या कमजोर हुआ है. कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, फ़ेडरल रिजर्व का नरम रुख, या फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर बढ़ती चिंताओं से भी सोने का भाव प्रभाव‍ित होता है.

न‍िष्‍कर्ष
सोने के भाव में आपको फिलहाल उतार चढ़ाव जरूर द‍िख रहा है, लेक‍िन लॉन्‍ग टर्म में सोने की कीमतें ऊपर की ओर जाएंगी. यानी आज जो कीमत है, एक साल बाद उससे ज्‍यादा ही होगी. आने वाले समय में सोने के दाम में गिरावट होती नहीं द‍िख रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ