इस फार्मा कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को ग‍िफ्ट की नई कार, लोगों ने पूछा- इस कंपनी में नौकरी कैसे म‍िलेगी

चंडीगढ़ की एक फार्मा कंपनी के माल‍िक ने इस साल द‍िवाली पर अपने कर्मचार‍ियों को कार ग‍िफ्ट क‍िया है. इसके बाद इंटरनेट पर ये चर्चा हो रही है क‍ि इस कंपनी में नौकरी कैसे पा सकते हैं.

mk bhatia gift cars to employees

द‍िवाली आते ही कर्मचार‍ियों को अपनी कंपनी से बोनस और ग‍िफ्ट की उम्‍मीद रहती है. ऐसे में कोई कंपनी बोनस में कैश देती है तो कुछ अलग-अलग ग‍िफ्ट देते हैं. लेक‍िन चंडीगढ़ की एक फार्मा कंपनी ने अपने कर्मचार‍ियों को बोनस में 51 कारें दी हैं.

विज्ञापन

जी हां आपने ब‍िल्‍कुल सही पढ़ा है. फार्मा कंपनी के माल‍िक ने इस साल द‍िवाली के मौके पर कैश नहीं बल्‍क‍ि बोनस के रूप में लग्‍जरी कारें ग‍िफ्ट की हैं.

विज्ञापन

इसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया है. दवा कंपनी MITS ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष एमके भाटिया ने अपनी टीम के सदस्यों को बिल्कुल नई स्कॉर्पियो एसयूवी दी हैं. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने चंडीगढ़ कार्यालय में एक भव्य दिवाली समारोह आयोजित किया, जहां बेस्‍ट परफॉर्मेंस करने वाले कर्मचारियों को कारें इनाम के तौर पर दी गईं. यह पहली बार नहीं है जब भाटिया ने ऐसा कुछ किया हो. दरअसल, यह लगातार तीसरा साल है जब उन्होंने अपनी टीम के टॉप मेम्‍बर्स को कारें गिफ्ट की हैं.

लिंक्डइन पर एक पोस्ट में, भाटिया ने कहा क‍ि पिछले दो सालों से, हम अपनी सबसे मेहनती टीम के सदस्यों को कारें उपहार में देकर अपनी शानदार टीम का जश्न मनाते आ रहे हैं और इस साल भी यह परंपरा जारी है!

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा क‍ि मैं उन्हें कभी कर्मचारी या स्टाफ नहीं कहता. वे मेरे जीवन के सितारे हैं. वे जो हमारे सफर को एक सच्ची ब्लॉकबस्टर बनाते हैं. कुछ कारें पहले ही आ चुकी हैं और जल्द ही और भी आने वाली हैं. यह दिवाली बहुत खास होने वाली है!

पीटीआई के अनुसार, इसी हफ्ते कारों का हस्तांतरण हुआ, जिसके बाद एक मजेदार ‘कार ग‍िफ्ट रैली’ का आयोजन किया गया, जहां नए उपहार में दिए गए वाहनों को शोरूम से एमआईटीएस हाउस कार्यालय तक ले जाया गया ताकि इस उत्सव को यादगार बनाया जा सके.

विज्ञापन

सोशल मीड‍िया ने द‍िया ऐसा र‍िएक्‍शन

एमके भाटिया का दिवाली पर यह शानदार अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लोग उनकी तारीफ तो कर ही रहे हैं, साथ ही कुछ मजाक भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

कई यूज़र्स ने कर्मचारियों को 51 लग्जरी कारें गिफ्ट करने के उनके कदम को “अविश्वसनीय” और “दिल को छू लेने वाला” बताया. एक व्यक्ति ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मैंने यह वीडियो अपने मैनेजर को दिखाया और उन्होंने कहा कि यह AI से जनरेट किया गया है. इस बीच, मेरी कंपनी ने दिवाली पर सिर्फ़ ड्राई फ्रूट्स का एक छोटा जार और चार दीये दिए!”

एक अन्य यूजर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आपकी अद्भुत टीम के लिए खुशी के पल. वे सचमुच धन्य हैं. आपको ढेर सारी खुशियां मिलें. “

विज्ञापन

कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में भी बात की. एक ने मजाक में कहा, “मेरे पास माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री है. आपकी कंपनी में शामिल होने का कोई मौका है? आपको मुझे कार देने की जरूरत नहीं है, बस एक दूरबीन!”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ