EPFO withdrawal Card: PF खाते में जमा रकम को निकालने के लिए लंबा प्रोसेस है। जरूरत के मौके पर कई बार इसमें से पैसे निकालने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इमरजेंसी में भी 3 से 4 दिन के इंतजार के बाद ही एक लिमिट में रकम मिलती है। लेकिन अब जल्द ही इस झंझट से छुटकारा मिलने वाला है। जल्द ही सरकार EPFO से जुड़े कई नियमों में बदलाव करने जा रही है। जिसके बाद आप अपने पीएफ से किसी भी वक्त पैसे निकाल सकते हैं। मगर इसके लिए भी एक लिमिट तय की जाएगी।
क्या है सरकार का प्लान?
ईपीएफओ को लेकर सरकार जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार EPFO 3.0 वर्जन के तहत पीएफ कंट्रीब्यूशन की लिमिट को बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा पीएफ का पैसा निकालने के लिए EPFO withdrawal Card को लाने की भी बात की जा रही है। इस कार्ड के आने के बाद ईपीएफओ मेंबर्स पीएफ का पैसा सीधे एटीएम से विड्रॉल कर सकते हैं। ये नया नियम 2025 जून से लागू किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 1 दिसंबर के बाद OTP में ये बदलाव, TRAI का खुलासा
कैसे करेगा काम?
सरकार से सरकारी संगठन PF का पैसा निकालने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मांग कर रहे हैं। जिसको ध्यान में रखकर EPFO विड्रॉल कार्ड लाने पर विचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये कार्ड भी ATM कार्ड की तरह ही काम करेगा। एटीएम मशीन से इस कार्ड के जरिए पीएफ से पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन इसके लिए पैसे निकालने की भी लिमिट रखी जाएगी। ताकि भविष्य के लिए कुछ रकम बचाकर रखी जा सके। इस नए नियम को जून 2025 से लागू करने की संभावना जताई जा रही है।
अभी कैसे निकाल सकते हैं PF की रकम?
फिलहाल ईपीएफ मेंबर्स को अपने खाते में जमा रकम को निकालने के लिए ज्यादा से ज्यादा 7 दिन और कम से कम 3 दिन का इंतजार करना पड़ता है। इसकी प्रक्रिया भी काफी जटिल है, पैसे निकालने के लिए डॉक्युमेंट देने होते हैं। नए नियम से इसका प्रोसेस काफी आसान हो जाएगा। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें: PAN 2.0: डुप्लीकेट PAN कार्ड का कर रहे इस्तेमाल तो तुरंत करें सरेंडर, लग सकता है हजारों का फटका
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
10 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
13 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
14 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
14 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
16 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
17 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
17 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
18 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
18 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines