---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

1 рджрд┐рд╕рдВрдмрд░ рдХреЗ рдмрд╛рдж OTP рдореЗрдВ рдпреЗ рдмрджрд▓рд╛рд╡, TRAI рдХрд╛ рдЦреБрд▓рд╛рд╕рд╛

TRAI: рдЖрдкрдХреЗ рдлреЛрди рдкрд░ рдЖрдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ OTP рдореЗрдВ рджреЗрд░реА рд╣реЛрдиреЗ рд╡рд╛рд▓реА рд╣реИред рдЬреА рд╣рд╛рдВ, рдЖрдкрдиреЗ рд╕рд╣реА рд╕реБрдирд╛ред 1 рджрд┐рд╕рдВрдмрд░ рд╕реЗ рдирдП рдирд┐рдпрдо рд▓рд╛рдЧреВ рд╣реЛрдиреЗ рдХреЗ рдмрд╛рдж рдЕрдм рдЖрдкрдХреЛ OTP рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдереЛрдбрд╝рд╛ рдЗрдВрддрдЬрд╛рд░ рдХрд░рдирд╛ рдкрдбрд╝ рд╕рдХрддрд╛ рд╣реИред рд▓реЗрдХрд┐рди рдХреНрдпреЛрдВ? рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ...

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

TRAI: 1 दिसंबर 2024 से, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) नई ट्रेसिबिलिटी गाइडलाइंस लागू करने जा रहा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्पैम और फर्जी संदेशों से बचाना है। हालांकि, इन नियमों को लेकर यह चिंता भी जताई जा रही है कि इससे OTP जैसी जरूरी सेवाओं में देरी हो सकती है।

TRAI की ट्रेसिबिलिटी गाइडलाइंस क्या हैं?

TRAI की ट्रेसिबिलिटी गाइडलाइंस के तहत, सभी टेलीकॉम ऑपरेटर और मैसेजिंग सर्विस प्रोवाइडर्स को हर मैसेज की शुरुआत और उसकी सही जानकारी की जांच करनी होगी। ये नियम डिस्ट्रिब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (DLT) सिस्टम के तहत लागू किए जाएंगे। इसके अनुसार, सभी बिजनेस को अपने सेंडर आईडी (जो मैसेज का भेजने वाला पता होता है) और मैसेज टेम्पलेट्स को टेलीकॉम ऑपरेटर के पास रजिस्टर करवाना होगा। जो संदेश इन रजिस्टर्ड फॉर्मेट्स से मेल नहीं खाते या अनरजिस्टर्ड हेडर से भेजे जाते हैं, उन्हें रोक दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

TRAI का बयान

TRAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि इन गाइडलाइंस के लागू होने से OTP की डिलीवरी में कोई देरी नहीं होगी। TRAI ने यह भी स्पष्ट किया कि यह जो दावा किया जा रहा है कि इन गाइडलाइंस से OTP डिलीवरी में देरी होगी, वह पूरी तरह से गलत है। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को मैसेज की ट्रेसिबिलिटी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, लेकिन इससे OTP डिलीवरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

OTP पर क्या होगा असर?

OTP डिजिटल लेनदेन, सुरक्षित लॉगिन और वेरिफिकेशन के लिए बेहद जरूरी होते हैं। नए नियमों के तहत अब OTP संदेशों को रजिस्टर्ड हेडर और टेम्पलेट्स के साथ भेजा जाएगा। इसके अलावा हर OTP का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह संदेश सभी नियमों का पालन कर रहा है और कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है।

---विज्ञापन---

OTP में संभावित देरी के कारण

शुरुआत में कुछ कंपनियां DLT फ्रेमवर्क पर शिफ्ट हो रही हैं या अपने टेम्पलेट्स को अपडेट कर रही हैं, जिससे थोड़ी देरी हो सकती है। इसके अलावा हर OTP को वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसके कारण कुछ समय में डिलीवरी टाइम थोड़ा बढ़ सकता है।

आपके लिए राहत की बात

राहत की बात यह है कि अधिकांश बड़ी कंपनियां पहले ही अपने हेडर और टेम्पलेट्स को रजिस्टर्ड करवा चुकी हैं। इसके अलावा टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने समय-संवेदनशील मैसेज जैसे OTP के लिए अपने सिस्टम को बेहतर बना लिया है, ताकि इन मैसेजों की डिलीवरी में कोई समस्या न हो।

---विज्ञापन---

OTP में देरी से बचने के उपाय

OTP में देरी से बचने के कुछ उपाय हैं। सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर को अपडेट रखें और सुनिश्चित करें कि सभी सेवाओं में आपका सही नंबर लिंक हो। इसके अलावा जहां भी संभव हो OTP के बजाय ऑथेंटिकेटर एप्स का इस्तेमाल करें। अगर फिर भी थोड़ी देरी होती है, तो थोड़ा धैर्य रखें क्योंकि यह अस्थायी समस्या हो सकती है और जल्द ही सामान्य हो जाएगी।

सुरक्षित मैसेजों की ओर कदम

TRAI की ये गाइडलाइंस उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित मैसेजिंग माहौल तैयार करने के लिए हैं। हालांकि शुरुआत में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन लंबे समय में ये बदलाव स्पैम और फर्जी मैसेजों से बचाव के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 29, 2024 08:13 PM

End of Article

About the Author

Ashutosh Ojha

рдЖрдЧрд░рд╛ рдХреЗ рдпреБрд╡рд╛ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░ рдЖрд╢реБрддреЛрд╖ рдУрдЭрд╛ рдЕрдХреНрдЯреВрдмрд░ 2023 рд╕реЗ рдиреНрдпреВрдЬ24 рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдЯреАрдо рдХрд╛ рд╣рд┐рд╕реНрд╕рд╛ рд╣реИрдВред рдСрдЯреЛ, рдЯреЗрдХ, рдЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖, рд╢рд┐рдХреНрд╖рд╛ рдФрд░ рдЦреЗрд▓ рдЬреИрд╕реЗ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рд▓реЗрдЦрди рдореЗрдВ рд╡рд┐рд╢реЗрд╖ рд░реБрдЪрд┐ рд╣реИред рдЗрд╕рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдЗрдВрдбрд┐рдпрд╛ рдЯреБрдбреЗ рдЧреНрд░реБрдк рдореЗрдВ рдЗрдВрдЯрд░реНрдирд╢рд┐рдк рдХреЗ рджреМрд░рд╛рди рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдХреА рдмрд╛рд░реАрдХрд┐рдпреЛрдВ рдХреЛ рд╕рдордЭрд╛ рд╣реИред рд╕реАрдЦрдиреЗ-рд╕рдордЭрдиреЗ рдХрд╛ рдпрд╣ рдХреНрд░рдо рдЬрд╛рд░реА рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola