Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, फटाफट देखें ईंधन के नए रेट

Petrol Diesel Price Today 8 April 2024: हर दिन सुबह 6 बजे देश के सभी शहरों के लिए तेल के प्राइस अपडेट किए जाते हैं। आज यानी 8 अप्रैल, सोमवार को ईंधन की कीमत आपके शहर में कितनी है? आइए जानें

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today 8 April 2024: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 8 अप्रैल 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हर दिन सुबह 6 बजे देश के सभी शहरों के लिए तेल के प्राइस अपडेट किए जाते हैं। जिसके मुताबिक, आज राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। वहीं कुछ राज्यों में इसकी कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

विज्ञापन

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 103.94 रुपये और चेन्नई में 100.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। जबकि डीजल की कीमत मुंबई में 92.15 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 90.76 रुपये और चेन्नई में 92.34 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।

विज्ञापन

8 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
नोएडा 94.71 रुपये 87.81 रुपये
गाजियाबाद 94.65 रुपये 87.75 रुपये
गुरुग्राम 97.18 रुपये 90.05 रुपये
लखनऊ 94.65 रुपये 87.76 रुपये
आगरा 94.49 रुपये 87.55 रुपये
मथुरा 94.55 रुपये 87.61 रुपये
मेरठ 94.55 रुपये 87.64 रुपये
जयपुर 108.48 रुपये 93.69 रुपये
प्रयागराज 95.47 रुपये 88.63 रुपये
वाराणसी 94.76 रुपये 87.90 रुपये
अयोध्या 97.03 रुपये 90.22 रुपये
कानपुर 96.71 रुपये 90.13 रुपये
पटना 105.18 रुपये 92.04 रुपये

इन शहरों में बदले भाव

राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमत की बात करें तो बिहार में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। यहां पेट्रोल के भाव में 22 पैसे की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद प्राइस 107.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल के भाव में भी 21 पैसे की बढ़ोतरी के बाद भाव 94.02 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

इसके अलावा आज राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल, ओडिशा, तेलंगाना, यूपी और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, आंध्र प्रदेश, असम, गोवा, मणिपुर, तमिलनाडु और उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ