Petrol Diesel Price Today: कहां गिरे दाम, कहां हुई बढ़ोतरी? जानिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

Petrol Diesel Price Today: आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत? कितने गिरे दाम कितनी हुई बढ़ोतरी? आइए विस्तार से जानते हैं।

Petrol Diesel Price Today, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol, Diesel Petrol Price, Diesel Price, aaj kya hai petrol ki kimat, fuel price in hindi, Petrol Diesel Price Today 29 december 2023, Petrol Diesel Price 29 december 2023

Petrol Diesel Price Today: हर दिन ईंधन कीमत में कुछ न कुछ बदलाव होता है। जबकि, कई बार इनकी कीमत सामान्य रहती है। पिछले दिनों से महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol and Diesel Rate) में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अन्य राज्यों में कुछ पैसों की कटौती तो कुछ बढ़ोतरी भी देखने को मिली है।

विज्ञापन

साल 2023 बस कुछ ही दिन में समाप्त हो रहा है और उम्मीद की जा रही है कई नए साल पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हो सकती है। इसे लेकर पेट्रोलियम मिनिस्ट्री (Petroleum Ministry) और फाइनेंस मिनिस्‍ट्री (Finance Ministry) के बीच बातचीत चल रही है। कहा जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के दाम 6 से 10 रुपये के बीच कम हो सकते हैं।

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत सामान्य है। इन जगहों पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि, कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हुई है। आइए जानते हैं आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत?

प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल की नई कीमत

शहर पेट्रोल के नए रेट डीजल के नए रेट
दिल्ली 96.72 रुपये 90.08 रुपये
कोलकाता 106.03 रुपये 92.76 रुपये
मुंबई 106.31 रुपये 94.27 रुपये
चेन्नई 102.63 रुपये 94.24 रुपये
गाजियाबाद 96.58 रुपये 89.75 रुपये
नोएडा 96.65 रुपये 89.82 रुपये
लखनऊ 96.47 रुपये 89.66 रुपये
पोर्ट ब्लेयर 84.10 रुपये 79.74 रुपये
पटना 107.24 रुपये 94.04 रुपये

रोजाना सुबह जानें पेट्रोल-डीजल के नए दाम

विज्ञापन

आपको जानकारी के लिए बता दें कि तेल कंपनियों द्वारा रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों को जारी किया जाता है। डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी, वैट समेत अन्य तरह टैक्स को जोड़ने के बाद ईंधन के दाम में बदलाव होता है। ये भी एक कारण है कि हर राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं। कहीं पर सस्ता तो कहीं महंगा ईंधन बेचा जाता है।

ऐसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

अगर आप भी अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए तेल कंपनी की वेबसाइट या SMS के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं। बीपीसीएल को 9224992249 नंबर पर RSP और अपने शहर का पिन कोड लिखकर भेज दें। को 9223112222 नंबर पर RSP और अपने शहर का पिन कोड लिखकर भेज दें। इसके अलावा एचपीसीएल के यहां पेट्रोल-डीजल की कीमत जानने के लिए 9222201122 नंबर पर HPPrice और पिन कोड लिखकर भेज दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ