Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, जानें देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today 24 September 2024: देशभर में आज 24 सितंबर, मंगलवार को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। चलिए जानें फ्यूल के लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price Today 24 September 2024: पिछले कुछ वक्त से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन आज यानी 24 सितंबर को फिर से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। बावजूद इसके आज ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई हैं और कुछ जगह तो पेट्रोल 1 रुपये तक सस्ता हुआ है। ग्लोबल मार्केट में अभी ब्रेंट क्रूड का भाव 73 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। हालांकि, देश के चार महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। चलिए पहले जानें इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत…

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत

इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में आज उछाल आया है जिसके बाद इसका प्राइस 73.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड ऑयल बढ़त के बाद 70.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, पिछले एक हफ्ते का चार्ट देखें तो कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

महानगरों में पेट्रोल की कीमत

  • दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये है।
  • मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है।
  • कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये है।
  • चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये है।

महानगरों में डीजल की कीमत

  • दिल्ली में प्रति लीटर डीजल के रेट 87.62 रुपये है।
  • मुंबई में प्रति लीटर डीजल के रेट 92.15 रुपये है।
  • कोलकाता में प्रति लीटर डीजल के रेट 91.76 रुपये है।
  • चेन्नई में प्रति लीटर डीजल के रेट 92.34 रुपये है।

अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट

राज्य पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
अंडमान और निकोबार 82.42 78.01
आंध्र प्रदेश 108.29 96.17
अरुणाचल प्रदेश 90.92 80.44
असम 97.14 89.38
बिहार 105.18 92.04
चंडीगढ़ 94.24 82.4
छत्तीसगढ़ 100.39 93.33
दादरा और नगर हवेली 92.51 88
दमन और दीव 92.32 87.81
दिल्ली 94.72 87.62
गोवा 96.52 88.29
गुजरात 94.71 90.39
हरियाणा 94.24 82.4
हिमाचल प्रदेश 95.89 87.93
जम्मू और कश्मीर 99.28 84.61
झारखंड 97.81 92.56
कर्नाटक 102.86 88.94
केरल 107.56 96.43
मध्य प्रदेश 106.47 91.84
महाराष्ट्र 103.44 89.97
मणिपुर 99.13 85.21
मेघालय 96.34 87.11
मिजोरम 93.93 80.46
नागालैंड 97.7 88.81
ओडिशा 101.06 92.64
पुडुचेरी 94.34 84.55
पंजाब 94.24 82.4
राजस्थान 104.88 90.36
सिक्किम 101.5 88.8
तमिलनाडु 100.75 92.34
तेलंगाना 107.41 95.65
त्रिपुरा 97.47 86.5
उत्तर प्रदेश 94.56 87.66
उत्तराखंड 93.45 88.32
पश्चिम बंगाल 104.95 91.76

 

यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। गाजीपुर जिले में पेट्रोल 1.01 रुपये सस्‍ता हो गया है जिसके बाद यहां पेट्रोल का रेट 94.84 रुपये हो गया है। वहीं, डीजल का रेट भी 1.04 रुपये कम होकर 87.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पटना में भी पेट्रोल-डीजल के रेट कम हुए हैं, यहां पेट्रोल 88 पैसे सस्‍ता हुआ है जिसके बाद पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 83 पैसे की गिरावट के बाद 92.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं गुरुग्राम में भी पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 11 पैसे सस्ता हुआ है। जिसके बाद पेट्रोल 94.84 रुपये लीटर और डीजल 87.69 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ