Petrol Diesel Price Today:आज पेट्रोल-डीजल कितने रुपये में मिलेगा? जानें क्या हैं आपके शहर में ईंधन के रेट

Petrol Diesel Latest Price: पेट्रोल और डीजल आज देश में कितने रुपये में मिलेगा? ताजा रेट जारी हो गए हैं तो जानिए दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में ईंधन का दाम कितना है? आज भी ठीक 6 बजे तेल के नए दाम जारी हो गए थे।

Petrol Diesel Price Today

आज पेट्रोल डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today 24 May 2024: पेट्रोल-डीजल के आज 24 मई के दाम पता चल गए हैं। हर रोज की तरह तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे ही पेट्रोल-डीजल के नए रेट तय करके जारी कर दिए थे। देश में ईंधन का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों के आधार पर तय होते हैं। अगर कच्चा तेल महंगा होगा तो देश में पेट्रोल-डीजल महंगा होगा। कच्चे तेल के दाम गिरने से ईंधन भी सस्ता मिलेगा, लेकिन दाम तेल कंपनियां तय करेंगी।

विज्ञापन

आज मिले अपडेट के अनुसार, पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में कल जिस रेट पर पेट्रोल-डीजल बिक रहा था, आज भी उसी रेट पर मिलेगा। फिर भी आज घर से निकलने से पहले ईंधन के रेट जान लें, ताकि स्कूटर, बाइक या कार की टंकी फुल कराते समय किसी तरह की कन्फ्यूजन न हो। क्योंकि अगर आपको पेट्रोल-डीजल के दाम पता होंगे तो पेट्रोल पंप के कारिंदे किसी तरह की बेईमानी नहीं कर पाएंगे। आइए जानते हैं आज के पेट्रोल-डीजल के दाम…

विज्ञापन

देश के चारों महानगरों ने आज के ईंधन के रेट

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की ओर से जारी ईंधन के रेट के मुताबिक, दिल्ली में आज भी पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर बिकेगा और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल का दाम 92.15 रुपये प्रति लीटर रहेगा। कोलकाता में आज पेट्रोल 103.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर तय की गई है।

विज्ञापन

देश के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम?

अगर देश के अन्य शहरों की बात करें तो आज बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपये और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर लोग खरीद सकेंगे। लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। नोएडा में पेट्रोल 94.83 रुपये और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। गुरुग्राम में आज पेट्रोल का दाम 95.19 रुपये और डीजल का दाम 88.05 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पटना में पेट्रोल आज 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ