Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल आज देश में कहां महंगा, कहां सस्ता? जानें तेल की नई कीमतें

Petrol Diesel Price Today 19 January: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज फिर बदली हैं। कुछ राज्यों में दाम घटे हैं, वहीं 4 राज्यों में तेल महंगा हुआ है। जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के आज के दाम…

Petrol Diesel Price Today In India

देश में आज फिर पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी हुई हैं।

Petrol Diesel Price 19 January 2024: आज पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें तय हुई हैं। हर रोज सुबह 6 बजे तेल के नए दाम जारी किए जाते हैं। साल 2017 से पहले तेल की कीमतें हर 15 दिन बाद बदली जाती थीं, लेकिन अब रोज नए दाम तय होते हैं।

विज्ञापन

हालांकि पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Fuel Price in India) सामान्य रहती हैं, लेकिन रोजाना कुछ पैसों का उतार-चढ़ाव देखने को मिल ही जाता है। जानिए आज 19 जनवरी 2024 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Rate Today) के क्या दाम जारी किए हैं, क्योंकि आज तेल भरवाने से पहले कीमतें जानना जरूरी है।

विज्ञापन

6 राज्यों में दाम घटे, 4 राज्यों में महंगा हुआ तेल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। बाकी राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बदलीं, लेकिन महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। यहां पेट्रोल के दाम 82 पैसे घटे हैं और आज पेट्रोल 106.35 रुपये प्रति लीटर बिकेगा।

विज्ञापन

डीजल के दाम भी 79 पैसे घटे हैं और आज डीजल 92.87 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। आंध्र प्रदेश, असम, झारखंड, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। बिहार, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।

विज्ञापन

आज महानगरों में कितने का मिलेगा पेट्रोल-डीजल?

  • दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये

यह भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड्स और शेयर मार्केट से की है कमाई? इन टिप्स से बचा सकते हैं इनकम टैक्स

पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे पता कर सकते हैं?

पेट्रोल-डीजल के दाम आप घर बैठे पता कर सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल की ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऑयल कंपनी को SMS करके भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के तेल के दाम पता करने के लिए RSP और शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर SMS करें।

विज्ञापन

HPCL के तेल के दाम पता करने हैं तो HP और शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर SMS करें। भारत पेट्रोलियम के तेल की कीमतें जानने के लिए RSP और शहर का कोड लिखकर 92231-12222 नंबर पर SMS करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ