हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानें आज के नए रेट

Petrol Diesel Price Today 15 June 2024: हर दिन की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी हो गई है। आज आपके शहर में कितने रुपये लीटर पेट्रोल और डीजल मिल रहा है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today 15 June 2024 in India: हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के रेट भारतीय तेल कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दिए जाते हैं। इन कीमतों को रोजाना इंटरनेशनल बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर संशोधन कर लोगों के बीच जारी किया जाता है। आज यानी 15 जून शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि, अलग-अलग राज्य और शहरों में लोकल टैक्स के कारण रेट में बदलाव हो जाता है।

कब सस्ता हुआ था ईंधन?

सरकार द्वारा आखिरी बार 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर कीमत में समान है और इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि महानगरों के अलावा अन्य शहरों में कितने रुपये लीटर के साथ ईंधन मिल रहा है?

महानगरों में पेट्रोल के रेट (प्रति लीटर)

  1. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल को 94.76 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
  2. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल को 104.19 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
  3. कोलकाता में पेट्रोल को 103.93 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
  4. चेन्नई में पेट्रोल को 100.73 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
  5. बेंगलुरु में पेट्रोल को 99.82 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

महानगरों में डीजल के रेट (प्रति लीटर)

  1. देश की राजधानी दिल्ली में डीजल को 87.66 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
  2. मुंबई में डीजल को 92.13 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
  3. कोलकाता में डीजल को 90.74 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
  4. चेन्नई में डीजल को 92.32 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
  5. बेंगलुरु में डीजल को 85.92 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Jio दे रहा है सिर्फ इतने रुपये में 13 OTT और 62GB डेटा का मजा!

विज्ञापन

क्या है अन्य शहरों में ईंधन की कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
नोएडा 94.66 87.76
गुड़गांव 94.90 87.76
लखनऊ 94.56 87.66
कानपुर 94.50 88.86
प्रयागराज 95.28 88.45
आगरा 94.47 87.53
वाराणसी 95.07 87.76
मथुरा 94.41 87.19
मेरठ 94.34 87.38
गाजियाबाद 94.65 87.75
गोरखपुर 94.97 88.13
पटना 106.06 92.87
जयपुर 104.85 90.32
हैदराबाद 107.41 95.65
बेंगलुरु 99.84 85.93
भुवनेश्वर 101.06 92.64
चंडीगढ़ 94.64 82.40

कैसे और कहां से चेक करें ईंधन की कीमत?

भारतीय तेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफिशियल SMS नंबर के माध्यम से आप ईंधन के रेट का पता कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को ऐप के माध्यम से भी पेट्रोल और डीजल की कीमत चेक करने का मौका मिलता है। SMS से जानने के लिए आपको अलग-अलग तेल कंपनियों के नंबर पर मैसेज करना होगा। SMS में आपको अपने शहर का पिन कोड और तेल कंपनी का एक कोड एंटर करना होगा।

SMS से कैसे जानें ईंधन के रेट?

  1. इंडियन ऑयल- RSP और शहर का पिन कोड 9222201122 पर मैसेज करें।
  2. भारत पेट्रोलियम- RSP और शहर का पिन कोड 9223112222 पर मैसेज करें।
  3. हिंदुस्तान पेट्रोलियम- HP और शहर का पिन कोड 9222201122 पर मैसेज करें।

ये भी पढ़ें- OPPO और Xiaomi के लेटेस्ट फोन की प्री-बुकिंग शुरू; जानें सबकुछ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola