Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के घटे दाम, यहां-यहां हुआ सस्ता
Petrol Diesel Price Today: आज यानी 15 दिसंबर 2023 को कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो गए हैं, आइए आपके शहर में क्या है नए रेट जानते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Petrol Diesel Price Today in Hindi: हाल ही में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जबकि, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत घटी है। पिछले कुछ दिनों से दोनों की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हो रहा था, लेकिन आज यानी 15 दिसंबर 2023 को पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Rate Today) कम हो गई है। हालांकि, कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ी भी है और कुछ राज्यों में इनके दाम समान हैं। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के नए रेट की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां ईंधन की कीमत कम (Fuel New Price) दर्ज हुई है।
यहां नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव
पिछले काफी महीनों से भारत के महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वो बात अलग है कि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आइए आपको महानगरों समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल (Petrol Rate Today) और डीजल (Diesel Rate Today) के नए रेट बताते हैं।
ये भी पढ़ें- PNB ग्राहक जल्दी निपटाएं ये काम, वरना बैंक खाता हो जाएगा बंद
ये भी पढ़ें- बिना आधार नंबर के e-Aadhaar होगा डाउनलोड
देश में कई प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां जैसे- इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम हैं। ये सभी फ्यूल कंपनियां अपने आधिकारिक वेबसाइट पर रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल के रेट को जारी करते हैं, जोकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के कच्चे तेल की कीमतों के अनुसार होते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: