हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है दाम?

Petrol Diesel Price Today : आज यानी 10 मार्च, रविवार को ईंधन की नई कीमतें जारी हो गई हैं। देश के चार बड़े महानगर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल का प्राइस क्या क्या है? आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव होने के बाद ही राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के प्राइस में बदलाव देखने को मिलता है लेकिन आपको बता दें कि ईंधन की कीमत में हर दिन संशोधन किया जाता है। जिसके बाद कई राज्यों में फ्यूल के प्राइस कम या ज्यादा या फिर समान भी हो सकते हैं।

वहीं आज यानी 10 मार्च, रविवार को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं। देश के महानगरों में तो ईंधन का रेट समान है लेकिन कई राज्यों में आज पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है, आइए विस्तार से जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के प्राइस में कितना बदलाव हुआ है…

इन राज्यों में बदले प्राइस

ताजा अपडेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 27 पैसे सस्ता हुआ है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 49 पैसे सस्ता हुआ है, तो वहीं गुजरात में भी पेट्रोल की कीमतों में कमी आई है यहां पेट्रोल 49 और डीजल 48 पैसे सस्ता हुआ है। जबकि राजस्थान, महाराष्ट्र और पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- फट सकता है गैस-सिलेंडर, जरूर चेक करें एक्सपायरी डेट

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल का प्राइस

  • दिल्ली
    पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर
    डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई
    पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर
    डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता
    पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर
    डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई
    पेट्रोल 102.74 रुपये प्रति लीटर
    डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी बदले भाव

  • नोएडा
    पेट्रोल 96.59 रुपये प्रति लीटर
    डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद
    पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर
    डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ
    पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर
    डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • पटना
    पेट्रोल 107.54 रुपये प्रति लीटर
    डीजल 94.32 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर
    पेट्रोल 84.10 रुपये प्रति लीटर
    डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

रविवार सुबह करीब 7 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। WTI क्रूड इस वक्त 78.01 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। जबकि ब्रेंट क्रू़ड 82.08 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola