Petrol Diesel Price Today: नई सरकार बनने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी, जानें ईंधन के नए रेट

Petrol Diesel Price Today 10 June 2024: भारत में 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट की घोषणा के 5 दिन बाद एक बार फिर से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के लिए शपथ ली। इसके साथ ही लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बन गई है। नई सरकार बनने के दूसरे दिन भारत में ईंधन के नई कीमत जारी हो गई है, आइए ताजा रेट जानते हैं।

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price Today 10 June 2024: देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी हो गई है, लेकिन अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। उम्मीद है कि पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मार्च में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी हुई है। देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट स्तर बने हुए हैं, आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु के अलावा अन्य शहरों में ईंधन की कीमत क्या है?

विज्ञापन

महानगरों में कितने रुपये लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल?

  1. राजधानी दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 87.66 रुपये है।
  2. मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 92.13 रुपये है।
  3. चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 92.32 रुपये है।
  4. कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 90.74 रुपये है।
  5. बेंगलुरुमें प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 99.82 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 85.92 रुपये है।

ये भी पढ़ें- ये है 56 दिनों का सस्ता रिचार्ज प्लान!

विज्ञापन

अन्य शहरों में कितने रुपये लीटर है ईंधन?

शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
नोएडा 94.66 87.76
गुड़गांव 94.90 87.76
लखनऊ 94.56 87.66
कानपुर 94.50 88.86
प्रयागराज 95.28 88.45
आगरा 94.47 87.53
वाराणसी 95.07 87.76
मथुरा 94.41 87.19
मेरठ 94.34 87.38
गाजियाबाद 94.65 87.75
गोरखपुर 94.97 88.13
पटना 106.06 92.87
जयपुर 104.85 90.32
हैदराबाद 107.41 95.65
बेंगलुरु 99.84 85.93
भुवनेश्वर 101.06 92.64
चंडीगढ़ 94.64 82.40

कैसे जानें पेट्रोल और डीजल के रेट?

भारतीय तेल कंपनियों की ऑफिशियल साइट और ऐप के अलावा SMS नंबर से भी आप पेट्रोल और डीजल का पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो 9222201122 नंबर पर अपने शहर का पिन कोड और RSP लिखकर मैसेज भेज दें। ऐसा ही मैसेज भारत पेट्रोलियम के ग्राहकों को 9223112222 नंबर पर करना होगा। जबकि, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को 9222201122 नंबर पर HP और शहर का पिन कोड मैसेज करना होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि राज्य और उनके शहरों द्वारा लोकल टैक्स के अलावा अन्य तरह के टैक्स लगाए जाते हैं जिसके कारण अलग-अलग राज्य और शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत भी अलग-अलग होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ