हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Paytm Sound box लेना हुआ आसान, कम किस्तों में खरीदें, नहीं होगा पेमेंट फ्रॉड

Paytm Sound box Price And Services: हर दुकानदार के पास आपको आजकल ऑनलाइन पेमेंट के लिए बारकोड दिखेगा। उनके पास अक्सर एक पेटीएम साउंड बॉक्स होता है जिसमें पेमेंट होने के बाद आवाज आती है। इस बीच जिओ कंपनी के अपना साउंड बॉक्स शुरू करने की खबरें तेज हो गई हैं। ऐसे में जानिए पेटीएम साउंड बॉक्स कितने का आता है और कैसे खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Paytm Soundbox Price And Services

Paytm Sound Box Price And Services: ऑनलाइन पेमेंट के इस दौर में हर छोटे-से-छोटा दुकानदार बारकोड या साउंड बॉक्स का इस्तेमाल करता है। जहां पहले हर जगह पेटीएम का साउंड बॉक्स दिखता था, अब वहां गूगल पे ने भी अपना साउंड बॉक्स देना शुरू कर दिया है। इस बीच खबरें ये भी आ रही हैं कि Jio Soundbox की जल्द मार्केट में एंट्री हो सकती है। ऐसे में चाय की टपरी से लेकर सब्जी वाले के दिमाग में अक्सर सवाल आता है कि आखिर यह साउंड बॉक्स लिया कैसे जाए ?

कम पढ़े-लिखे दुकानदारों को मदद

पेटीएम के अलावा और भी कई यूपीआई ऐप्स ने अपने साउंड बॉक्स लॉन्च किए हुए हैं। इस छोटे से साउंड बॉक्स से सबसे ज्यादा मदद उन दुकान वालों को मिलती है, जो ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं होते और पैसे आए या नहीं? यह चेक नहीं कर सकते। पेमेंट पूरी होते ही साउंड बॉक्स से आवाज आती है और पता चल जाता है कि कितने रुपये का पेमेंट हुआ है। यही कारण है कि साउंड बॉक्स का इस्तेमाल रेहड़ी पर सब्जी बेचने वाले से लेकर बड़ी-बड़ी दुकान में बैठा हर व्यक्ति कर रहा है।

कितने का आता है पेटीएम साउंड बॉक्स?

पेटीएम के साउंड बॉक्स कई तरह के आते हैं। किसी में सिर्फ पेमेंट की आवाज आती है तो किसी में म्यूजिक की सुविधा भी मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 999 है, जिसे किस्तों में भी खरीदा जा सकता है। पेटीएम के ऐप पर यह साउंड बॉक्स सिर्फ 49 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसके लिए हर महीने एक बंधी हुई किस्त देनी होगी, जो लगभग 150 रुपये हर महीने होती है। बाकी यूपीआई ऐप्स के जरिए इसी तरह उनकी कंपनी का साउंड बॉक्स लिया जा सकता है।

साउंड बॉक्स में मिलने वाली सुविधाएं

इन साउंड बॉक्स की बैटरी लाइफ लगभग सात दिन तक की होती है। इसके साथ-साथ इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 4जी सपोर्ट भी मिलता है। हालांकि, अब इसके कई तरह के वर्जन लॉन्च किए जा चुके हैं, जिनमें कई तरह की अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें