Paytm fined by financial intelligence unit of india: पेटीएम की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया (FIU-IND) ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर मनी लॉन्ड्रिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया वित्त मंत्रालय की अंतर्गत काम करती है। वित्त मंत्रालय के अनुसार पेटीएम पर फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट- इंडिया ने पीएमएलए एक्ट 2022 के तहत ये जुर्माना लगाया है।
गैंबलिंग करने का पता चला
वित्त मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट-इंडिया को शिकायत मिली थी। शिकायत में पेटीएम पेमेंट्स बैंक की कुछ यूनिट्स और नेटवर्क पर ऑनलाइन गैंबलिंग करने की बात कही गई थी। जांच में पता चला कि पेटीएम ने गैर कानूनी तरीके से गैंबलिंग का पैसा पेटीएम पेमेंट्स बैंक में ट्रांसफर किया। जिसके पेटीएम पर फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट- इंडिया ने पीएमएलए एक्ट 2022 के सेक्शन 13(2)(डी) के तहत तहत ये जुर्माना लगाया गया है।
आरबीआई ने लगाई थी रोक
इससे पहले 26 फरवरी को पेटीएम पेमेंट बैंक के चेयरमैन पद से विजय शेखर शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। यहां आपको बता दें कि 31 जनवरी 2024 को आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक का आदेश जारी किया था। फिलहाल इस आदेश पर 15 मार्च तक के लिए अंतरिम रोक लगाई गई है। इस बीच पेटीएम की UPI ट्रांसजेक्शन जारी रखने के लिए यस बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, और एसबीआई बैंक समेत अन्य बैंकों से बातचीत चल रही है।
पेटीएम के प्रयास जारी
आज सुबह पेटीएम ने कहा था कि कंपनी ने निर्भरता कम करने के लिए पेटीएम पेमेंट बैंक के साथ इंटर कंपनी एग्रीमेंट खत्म कर दिया है। इससे पहले कंपनी कहा था कि वह अन्य बैंकों के साथ नए एग्रीमेंट के लिए प्रयासरत है। जिससे की किसी को कोई परेशानी न हो और उसके ग्राहकों और व्यापारियों को बिना रुके उसकी सेवाएं मिलती रहें।
ये भी पढ़ें: PayTm FASTag की जगह यूज कर सकते हैं यह 5 ऑप्शन
ये भी पढ़ें: Paytm को झटका और UPI यूजर्स के लिए गुड न्यूज, रिजर्व बैंक ने NPCI के लिए जारी की एडवाइजरी
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
22 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
2 days agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines