---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Paytm को बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग नियमों के उल्लंघन पर FIU ने ठोका तगड़ा जुर्माना

Paytm : पेटीएम पर फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया (FIU-IND) ने पेटीएम पेमेंट बैंक मनी लॉन्ड्रिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार पेटीएम पर फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट- इंडिया ने पीएमएलए एक्ट 2022 के तहत ये जुर्माना लगाया है।

---विज्ञापन---

Paytm fined by financial intelligence unit of india: पेटीएम की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया (FIU-IND) ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर मनी लॉन्ड्रिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया वित्त मंत्रालय की अंतर्गत काम करती है। वित्त मंत्रालय के अनुसार पेटीएम पर फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट- इंडिया ने पीएमएलए एक्ट 2022 के तहत ये जुर्माना लगाया है।

---विज्ञापन---

गैंबलिंग करने का पता चला

वित्त मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट-इंडिया को शिकायत मिली थी। शिकायत में पेटीएम पेमेंट्स बैंक की कुछ यूनिट्स और नेटवर्क पर ऑनलाइन गैंबलिंग करने की बात कही गई थी। जांच में पता चला कि पेटीएम ने गैर कानूनी तरीके से गैंबलिंग का पैसा पेटीएम पेमेंट्स बैंक में ट्रांसफर किया। जिसके पेटीएम पर फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट- इंडिया ने पीएमएलए एक्ट 2022 के सेक्शन 13(2)(डी) के तहत तहत ये जुर्माना लगाया गया है।

आरबीआई ने लगाई थी रोक

इससे पहले 26 फरवरी को पेटीएम पेमेंट बैंक के चेयरमैन पद से विजय शेखर शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। यहां आपको बता दें कि 31 जनवरी 2024 को आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक का आदेश जारी किया था। फिलहाल इस आदेश पर 15 मार्च तक के लिए अंतरिम रोक लगाई गई है। इस बीच पेटीएम की UPI ट्रांसजेक्शन जारी रखने के लिए यस बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, और एसबीआई बैंक समेत अन्य बैंकों से बातचीत चल रही है।

---विज्ञापन---

पेटीएम के प्रयास जारी

आज सुबह पेटीएम ने कहा था कि कंपनी ने निर्भरता कम करने के लिए पेटीएम पेमेंट बैंक के साथ इंटर कंपनी एग्रीमेंट खत्म कर दिया है। इससे पहले कंपनी कहा था कि वह अन्य बैंकों के साथ नए एग्रीमेंट के लिए प्रयासरत है। जिससे की किसी को कोई परेशानी न हो और उसके ग्राहकों और व्यापारियों को बिना रुके उसकी सेवाएं मिलती रहें।

ये भी पढ़ें: PayTm FASTag की जगह यूज कर सकते हैं यह 5 ऑप्शन

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Paytm को झटका और UPI यूजर्स के लिए गुड न्यूज, रिजर्व बैंक ने NPCI के लिए जारी की एडवाइजरी

First published on: Mar 01, 2024 07:51 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola